चंडीगढ़

चोरी व झगड़े केस में फरार दो भगौड़े चढ़े पुलिस के हत्थे

चंडीगढ़, 17 मई:
चोरी व झगड़े के केसों में शामिल दो भगौड़ों को सैक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से फेज-1 रामदरबार निवासी वासु (23) के खिलाफ सैक्टर-31 थाने में 14 अगस्त-2016 को झगड़े का केस दर्ज किया गया था। वहीं इसी थाने में फेज-1 रामदरबार निवासी गुरमीत सिंह उर्फ ज्ञानी के खिलाफ  22 अगस्त-2022 को चोरी का केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी जमानत मिलने के बाद कोर्ट में दोबारा पेश नहीं हुए। जिसके चलते पहले आरोपी को कोर्ट ने 21 मार्च-2023 जबकि दूसरे को 4 मई-2023 को भगौड़ा करार कर दिया था। थाने में तैनात एएसआई जोगिन्द्र सिंह व कांस्टेबल अनुज कुमार ने दोनों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए एरिया से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बुधवार पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां दोनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!