खेल
-
लड़कियां अपनी आत्मरक्षा के लिए गतके को खेल के रूप में अपनाएं : ग्रेवाल
लुधियाना 28 जनवरी: खालसा कॉलेज फॉर वूमेन सिविल लाइंस लुधियाना के फिजिकल एजुकेशन विभाग और हेरिटेज क्लब ने नेशनल गतका…
Read More » -
मोहाली की आद्या कौशिक ने नेशनल स्केटिंग चैम्पियनशिप में जीता Silver Medal
बंगलौर में स्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल स्केटिंग चैम्पियनशिप में मोहाली की आद्या कौशिक ने Silver Medal जीत…
Read More » -
*किरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लिया,मिली नई जिम्मेवारी *
मुंबई, 15 नवंबर 2022: अपने लंबे छक्कों से दर्शकों को हैरत में डाल देने वाले मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। मुंबई इंडियंस के साथ खेलते हुए पोलार्ड ने पूरे 13 सीज़न तक आईपीएल के दर्शकों का मनोरंजन किया। ‘पोली’ के नाम से मशहूर पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे, संन्यास के बाद भी वे टीम से बैटिंग कोच के रूप से जुड़े रहेंगे। मुंबई इंडियंस के साथ खेलते हुए पोलार्ड ने 5 आईपीएल और 2चैंपियन लीग ट्राफियां जीती थीं। नीता. एम. अंबानी ने कहा, “पोलार्ड ने एमआई की सफलता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे दोनों चैंपियंस लीग ट्रॉफी और सभी 5 आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल के मैदान पर उनका जादुई खेल अब देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन मुझे खुशी है कि वह एमआई एमिरेट्स के लिए खेलना जारी रखेंगे और युवा खिलाड़ियों को एमआई के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में सलाह देंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं!” आकाश अंबानी ने पोलार्ड के संन्यास पर कहा, “पोली ने मुंबई इंडियंस के एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। हर बार जब वह मैदान में उतरते थे तो प्रशंसकों के चेहरे खिल उठते थे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में पूरी प्रतिबद्धता और जुनून के साथ क्रिकेट खेला। मुझे खुशी है कि पोली मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में और एमआई एमिरेट्स के साथ खिलाड़ी के रूप में एमआई परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम और पलटन को मैदान पर उनकी कमी खलेगी।“ आईपीएल से संन्यास की घोषणा के बाद कीरोन पोलार्ड ने कहा, “यह आसान नहीं था, लेकिन मैं समझता हूं कि मुंबई इंडियंस को बदलाव की जरूरत है। मैं एमआई के खिलाफ नहीं खेल सकता क्योंकि एक बार एमआई से खेल लिए तो आप हमेशा एमआई में ही बने रहना चाहेंगे। पिछले 13 सीज़न से आईपीएल में सबसे बड़ी और सबसे सफल टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैं बेहद गर्व और सम्मानित महसूस करता हूं। मैं मुकेश, नीता और आकाश अंबानी का उनके जबरदस्त प्यार, समर्थन और सम्मान के लिए आभारी हूं।” कीरोन पोलार्ड ने 211 मैच (IPL+CLT20) खेले, जिसमें उन्होंने 147 के स्ट्राइक रेट से 3915 रन बनाए। मध्य क्रम में खेलने के बावजूद 3412 रन के साथ वे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में 18वें स्थान पर हैं। बल्लेबाजी के साथ वे एक अच्छे गेंदबाज भी हैं खासतौर पर जब टीम को विकट की सबसे ज्यादा जरूरत होती थी। उन्होंने आईपीएल में 69 विकेट हासिल किए जो उन्हें एक अच्छा ऑलराउंडर साबित करने के लिए काफी है। मैदान पर वे जबर्दस्त फील्डर रहे आईपीएल में 103 कैच पकड़ कर उन्होंने कई मैचों का रूख बदल दिया था।
Read More » -
*इनायत शर्मा ने ‘खेड्डां वतन पंजाब दीयां’ की टेनिस स्पर्धा में हासिल किया स्वर्ण पदक*
मोहाली 20 अक्टूबर ( ) पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ब्लॉक, जिला…
Read More » -
*खेल विभाग 29 अगस्त से करवाएगा पंजाब खेल मेला, 3 लाख के करीब खिलाड़ी 30 खेल में हिस्सा लेंगे : मीत हेयर*
अंडर 14 से 60 साल उम्र तक छह उम्र वर्गों के 3 लाख के करीब खिलाड़ी 30 खेल में हिस्सा…
Read More » -
*विश्व पुलिस और फायर गेम्स में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की कांस्टेबल सीमा कुमारी ने 02 पदक हासिल कर किया देश का नाम रोशन*
चण्डीगढ़, 27 जुलाई, रॉटरडैम ,नीदरलैण्ड में 22 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक हो रहे विश्व पुलिस और फायर गेम्स खेल प्रतियोगिताओं में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की कांस्टेबल सीमा कुमारी ने 02 पदक हासिल किये हैंI भारत के प्रतियोगियों ने 600 में से 589 स्कोर प्राप्त कर 02 पदक हासिल किए है, जिसमें 01 रजत पदक व्यक्तिगत एवं 01 कांस्य पदक 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में टीम के साथ प्राप्त किया है। ये हासिल कर विश्व स्तर पर मेडल की तालिकाओं में न केवल अपना नाम अंकित कर इतिहास रचा हैइस इतिहास के कारण न केवल देश का बल्कि बल का नाम भी रोशन किया है। इनकी विश्व स्तर पर सफलता के कारण बल प्रमुख श्री संजय अरोड़ा(आई.पी.एस.) महानिदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, श्री ईश्वर सिंह दुहन ,महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू एवं बल के सभी पदाधिकारियों द्वारा इन्हे बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । श्री ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू के मार्गदर्शन में प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भानू में बल की केन्द्रीय टीमों को अपनी –अपनी स्पर्धाओं हेतू कठिन अभ्यास करवाया जाता है, इसी कठिन अभ्यास के कारण आयोजित होने वाले राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में विशेष उपलब्धियां हासिल की जाती है, जिसमें एक स्पोर्टस शूटिंग टीम भी शामिल है । इसी कडे़ अभ्यास का प्रतिफल देखने को मिला है, कि प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र में तैनात कांस्टेबल / जीडी महिला सीमा कुमारी (स्पोर्टस शूटिंग टीम ) द्वारा इतिहास रचा गया हैI यह विश्व स्तरीय प्रतियोगिता 22 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक नीदरलैण्ड में आयोजित करवाई जा रही है , इस प्रतियोगिता में लगभग 70 देशों के 10,000 प्रतिभागी सम्मिलित हुए है , यह विश्व पुलिस फायर गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन 1984 से हर 2 वर्ष के अंतराल में वैश्विक स्तर पर करवाया जाता है, यह गेम्स 2021 में आयोजित किए जाने थे , लेकिन कोविड -19 के कारण 2022 में आयोजित करवाये जा रहे है, जिसकी मेजबानी नीदरलैण्ड के रॉटरडम शहर द्वारा की जा रही है।
Read More » -
*पंजाब को निशानेबाज़ी खेल का केद्र बनाया जायेगा – मीत हेयर*
खेल मंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ों को साथ लेकर मोहाली की फेज़ 6 शूटिंग रेंज का दौरा एस. ए. एस. नगर,…
Read More » -
*खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब को तैराकी में पहला पदक मिला*
*”जसनूर में तैराकी में पंजाब का नेतृत्व करने की क्षमता है”: कोच जॉनी भाटिया* चंडीगढ़, 09 जून मोहाली तैराक जसनूर…
Read More » -
*Hockey Asia Cup 2022 : भारत की बड़ी जीत , इंडोनेशिया को भारत ने 16 गोल से हराया*
भारत ने हॉकी हीरो एशिया कप 2022 में इंडोनेशिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है भारत ने इंडोनेशिया को…
Read More »