चंडीगढ़

तेज रफ्तार थार लोहे की ग्रिल से टकराई, एक की मौत

चंडीगढ़, 31 मार्च: तेज रफ्तार एक थार कलाग्राम लाइट प्वांइट के पास डिवाइडर से टकराने के बाद लोहे की ग्रिल से टकरा गई और इस दर्दनाक हादसे में युवक सुमित की मौत हो गई। मनीमाजरा थाना पुलिस ने कार में सवार आदित्य शर्मा की शिकायत पर
कार चला रहे मोहाली के मनदीप सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा-279, 337,  304-ए और 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बाद में  जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि उक्त तीनों साथी नाइट पार्टी से निकल कर पंचकूला  की तरफ जा रहे थे। इस समय मनदीप थार चला रहा था जबकि सुमित और आदित्य उसके साथ थार में सवार थे। जैसे ही वह कलाग्राम लाइट प्वांइट को क्र ॉस करते हुए आगे बढ़े तो  इस समय उनकी थार  तेज रफ्तार में थी। थारअचानक से डिवाडर से टकरा गई। डिवाडर से  टकराने के बाद थार का टायर फट गया। जिसके चलते कार पूरी तरह से अनयंत्रित हो गई। इसके बाद कार डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में जा टकराई। इस हादसे में थार में सवार
तीनों युवक घायल हो गए। इस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे की सूचना पाकर मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त थार को कब्जें में लेते हुए मौका का गहनता से निरीक्षण करने के बाद थार में सवार आदित्य के बयानों के आधार पर कार चला रहे मनदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

फाजिल्का का 22 वर्षीय युवक चंडीगढ़ में चिट्टा सप्लाई करता हुआ पुलिस ने दबोचा

चंडीगढ़, 31 मार्च: पंजाब के जिला फाजिल्का के रहने वाले एक युवक को सैक्टर-36 थाना पुलिस ने चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फाजिल्का के गांव राम सिंह वाली भानी निवासी अमनदीप उर्फ दीप (22) के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट-21 के तहत केस दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसएचओ-36 जसपाल सिंह भुल्लर की सुपरविजन में एएसआई शोर सिंह अन्य पुलिस टीम के साथ एरिया में गश्त रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने जब सैक्टर-43 बस स्टैंड व कजहेड़ी चौक की बीच पहुंची, तो एक शख्स पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस जाने लगा। चोरी के सामान का शक होने के बाद पुलिस टीम ने उसके पीछा कर कुछ दूरी पर जाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह फाजिल्का का रहने वाला अमनदीप है। पुलिस को उसके पास से भूरे रंग का एक हैंड बैग मिला। जब उस बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 15.18 ग्राम चिट्टा निकला। जिसके चलते पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी यहां किसी को सप्लाई करने आया था, लेकिन जब तक आरोपी अपने मकसद में कामयाब हो पाता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पता लगा रही है कि वह कहां से लाया था और उसने यहां किन-किन लोगों को सप्लाई करना था।

सुहाग की निशानी तक छीन रहे स्नैचर..बेखौफ स्नैचरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

चंडीगढ़, 31 मार्च: सैक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्किट के पास सफेद रंग के एक्टिवा पर सवार शातिर स्नैचर महिला के गले में पहना मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। वारदात को आरोपियों ने उस समय अंजाम दिया, जब महिला सड़क क्रॉस कर रही थी। महिला ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सैक्टर-39 थाने की पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात एक्टिवा सवार शातिर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सैक्टर-42 की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित रहती है। वीरवार को पीड़िता अपने किसी काम से घर वालों के साथ सैक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट में आई थी।   इसी दौरान सड़क क्रॉस करते वक्त उसके सामने से सफेद रंग के एक्टिवा पर सवार एक शातिर आरोपी आया और उसने पीड़िता महिला के गले में पहना मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा समेत मौके से फरा हो गया। शौर-शराबे के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात एक्टिवा सवार शातिर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

सुखना झील के पास से फिर एक गाड़ी से लाखों का कैश व सामान चोरी

चंडीगढ़, 31 मार्च: सुखना झील की पार्किग से एक बार फिर एक गाड़ी से लाखों के कैश व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया गया। सैर करने वाले लोगों की गाड़ियों से सामान चोरी करने वाला गिरोह पूरी तरह से सक्रिया है, लेकिन बेखौफ शातिर पुलिस की पकड़ से बाहर है। फिलहाल सैक्टर-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हिमाचल के जिला मंडी के रहने वाले शिकायतकर्ता जगतार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित रहता है। शुक्र वार को वह अपने निजी काम से परिवार के साथ चंडीगढ़ आया था। पीड़ित ने हिमाचल की सफेद रंग की क्रेटा कार रात करीब 11:30 सुखना लेक की पार्किग पर सीढ़ी नंबर 3 के पास खड़ी कर दी। जब वह कुछ देर बाद वापस आया तो उसने देखा गाड़ी का बायना और पिछली खिड़की का छोटा शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी में रखा लेडिस पर्स, जिसमे रखे एक लाख 75 हजार रूपए की नगदी, एक ब्राउन रंग का शिकायतकर्ता का पर्स जिसमे रखे 20 हजार रूपए की नगदी,के अलावा पेन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस, लैपटॉप गायब था।  जिसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीढ़ी नंबर-2 पर 25 मार्च को हुई थी पहली वारदात
हरियाणा के जिला अंबाला के रहने वाले 20 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि वह 25 मार्च को रात करीब 9.30 बजे सुखना लेक पर घूमने के लिए हरियाणा नंबर की कार में सवार होकर आया था। शिकायतकर्ता ने कार को सीढ़ी नंबर 2 सुखना लेक की पार्किग में लॉक कर खड़ी कर दी।  वह सुखना लेक ट्रेक पर टहलने लगे। शिकायतकर्ता लगभग उसी दिन रात करीब 10:15 बजे वापस आए तो उसने देखा कि कार में से दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और कार में रखा पर्स जिसमें डेबिट कार्ड, क्र ेडिट कार्ड और कुछ आईडेंटिटी प्रूफ गायब थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!