चंडीगढ़

शादी का झांसा देकर कई बार किया बलात्कार, बेटा भी हुआ, फिर शादी से इंकार किया तो पुलिस को शिकायत दी, आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 12 जनवरी: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को सारंगपुर थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान एकेएस कालोनी, जीरकपुर निवासी 30 साल के हरप्रीत सिंह उर्फ रोकी के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
चंडीगढ़ निवासी 24 साल की एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी काफी साल पहले हरप्रीत से दोस्ती हुई थी। उसने उससे शादी का वादा कर कई बार उसका बलात्कार किया। उसका एक बेटा भी हुआ था, लेकिन जब-जब वह उसे शादी के लिए कहता तो वह इंकार कर देता था। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर 2 जनवरी को सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। तब से आरोपी फरार था। पुलिस टीम ने 11 जनवरी को आरोपी के बारे में जानकारी जुटाते हुए उसे धर दबोच लिया। पुलिस ने उसे वीरवार को फिर कोर्ट में पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!