चंडीगढ़

मॉस्टर की से वाहन चोरी करने दो आरोपी ऑपरेशन सेल के हत्थे चढ़े, आरोपियों से पुलिस ने बरामद किए 11 टू-व्हीलर, 7 केस सॉल्व

चंडीगढ़, 7 जुलाई: मॉस्टर की से 30 सैकेंड से 1 मिनट के बीच-बीच में टू-व्हीलर चुराने वाले दो सदस्यों को कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेशन सेल की टीम ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 11 वाहन बरामद किए गए हैं। इससे चंडीगढ़ में वाहन चोरी के 7 मामले सुलझाए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहाली के लालड़ू निवासी 27 साल के विक्रम सिंह उर्फ विक्की और मोहाली के बलोंगी निवासी 24 साल के दीपक उर्फ काकू के रु प में हुई है। दीपक सैक्टर-39 थाने में 1 नवंबर, 2019 को चोरी और ट्रेसपासिंग के  दर्ज मामले में भगोड़ा चल रहा था।
एसपी सिटी मृदुल ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस को आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी जिसके चलते ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह सेखों की सुपरविजन में एक टीम बनाई और पुलिस की टीम ने मनीमाजरा के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास से चोरी की मोटरसाइकिल समेत विक्रम उर्फ विक्की को पकड़ा। उसके संबंध में सैक्टर-31 थाना पुलिस ने 12 दिसंबर, 2022 को मामला दर्ज कर रखा था। पुलिस पूछताछ में उसने कबूला कि उसने कई दोपहिया वाहन चुराए हैं और कई जगहों पर छिपाए हुए हैं। ऑपरेशन सेल ने उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया और रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उससे 7 और दोपहिया वाहन बरामद किए। इनमें पांच मोटरसाइकिल और तीन होंडा एक्टिवा थे। पुलिस ने बताया कि उसका वर्ष 2021-22 का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। पहले वह वाहन चोरी के 7  मामलों में आरोपी रहा है। इनमें से दो मामले पंजाब के लालड़ू में दर्ज हैं और पांच पंचकूला में दर्ज हुए थे। पुलिस के मुताबिक वह शादीशुदा है और मजदूरी का काम करता था। उसने मैकेनिक के रूप में भी काम किया हुआ है। इसी के चलते वह वाहनों के लॉक खोल उन्हें स्टार्ट करने का जानकार था। वहीं दूसरे मामले में बलोंगी के दीपक उर्फ काकू को ऑपरेशन सेल ने सैक्टर-56 स्थित पॉवर ग्रिड के पास से पकड़ा है। वह पंजाब नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार था। उसके दो दिनों के रिमांड के दौरान दो और दोपहिया वाहन उससे बरामद हुए। इनमें एक मोटरसाइकिल और दो होंडा एक्टिवा हैं। उसके खिलाफ तीनों मामले सैक्टर-39 थाने में दर्ज हैं। वहीं जांच में पता चला कि वर्ष 2018 में उसके खिलाफ झपटमारी का एक मामला सैक्टर-39 थाने में दर्ज हुआ था। वह भी शादीशुदा है और मोहाली फेज 7 औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस का कहना है कि इनके पास मास्टर की होती थी, जिनसे यह दोपहिया वाहनों को 30 सेकंड से एक मिनट में लॉक खोल स्टार्ट कर कर भगा ले जाते थे और इसके बाद इन्हें आगे बेच देते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!