चंडीगढ़

 न्यू चंडीगढ़ में चोरों को खुला निमंत्रण..न बीट बॉक्स, न पुलिस पेट्रोलिंग, हर रोज चोरियों से दहशत  

चंडीगढ़, 4 अप्रैल: चंडीगढ़ के साथ लगते न्यू चंडीगढ़ के लोग पूरी तरह से दहशत में हैं। दरअसल स्थानीय वासियों का कहना है कि एरिया में न तो कोई पुलिस बीट बॉक्स है और न ही पुलिस की पेट्रोलिंग होती है। और-तो और मुल्लांपुर थाना भी वहां से कौसों दूर है, जिसके चलते आए दिन घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। आलम यूं बन गया कि लोग अपने घर को ताला लगाकर कहीं भी नहीं जा सकते।


पहली शिकायत: सैक्टर-6बी के मकान नंबर-1373, इको सिटी फेज-1, न्यू चंडीगढ़ निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह रियल एस्टेट का काम करते हैं। 27 मार्च को रात करीब 8.30 बजे वह पूरी परिवार के साथ खरड़ में शादी समारोह के लिए घर से निकले थे। जब सभी शादी अटेंड कर उसकी रात 10.35 पर अपने घर वापस आए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने घर में चैक किया तो 22 लाख का कैश व 4.50 के करीब गोल्ड गायब था। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर मुल्लांपुर थाना पुलिस ने 28 मार्च को अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380,457 के तहत केस दर्ज किया। वहीं चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए। हालांकि अजय ने कहा कि घर की छानबीन के दौरान 4-4 लाख के दो कड़े व 3.50 लाख का सोने का ब्रेसलेट व उनकी पत्नी का मंगलसूत्र उन्हें मिल गया था, लेकिन फिर भी चोर 4.50 लाख के करीब गोल्ड व 22 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर गए।
दूसरी शिकायत: सैक्टर-6बी के मकान नंबर-1439, इको सिटी फेज-1, न्यू चंडीगढ़ निवासी के घर पर दिनदिहाड़े करीब 3.12 पर चोर घुस आए। परिवार के सदस्य सभी लोग अपने-अपने काम से गए हुए थे और जब वापस आए तो देखा कि घर से कीमती सामान व कैश पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। यही नहीं इस चोरी की वारदात में भी चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए। इतना नहीं घर का सारा सामान बिखेर दिया और घर में फर्नीचर व अन्य सामान की भी तोड़फोड़ की। यहां पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वक्त तीन आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए, जब घर में चोरी कर रहे हैं। स्थानीय वासियों ने कहा कि यहां आए दिन चोरी-स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।
न बीट बॉक्स, न पेट्रोलिंग, चोरों को खुला निमंत्रण
इको सिटी, फेज-1 के वासी चोरी की वारदातों से इतने घबराए हुए हैं कि लोग अपना घर खाली नहीं छोड़ते। लोगों का कहना है कि न तो वहां बीट बॉक्स है, न ही पुलिस की पेट्रोलिंग होती है। ऐसे में तो चोरों को जैसे खुला निमंत्रण दिया जा रहा है।

 

पैन कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर महिला के ठगे तकरीबन 60 हजार रुपए

चंडीगढ़, 4 अप्रैल: पैन कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर एक अज्ञात शख्स ने मनीमाजरा की रहने वाली 61 साल की महिला से तकरीबन 60 हजार रुपए ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मनीमाजरा की रहने वाली 61 वर्षीय पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि वह उक्त पते पर अपने परिवार सहित रहती है। 5 मार्च को पीड़िता के मोबाइल फोन पर पैन कार्ड अपडेट को लेकर एक मैसेज आया। मैसेज में एक लिंक दिया गया था। जैसे ही पीड़िता ने उस लिंक पर क्लिक किया। उसने अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड की डिटेल डाली। डिटेल डालने के कुछ देर बाद ही उनके खाते से 59 हजार 424 रूपए कट गए। पीड़िता महिला का खाता एचडीएफसी बैंक में है। जब पीड़िता को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है तो उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो दबोचे

चंडीगढ़, 4 अप्रैल: डिस्ट्रिक्ट सेल व स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी कर दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 37 हजार 900 रुपए बरामद किए हैं। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिस्ट्रिक्ट सेल के मुताबिक सैक्टर-22-डी के गुरुद्वारा साहिब के पास से पुलिस ने सैक्टर-38-ए के मकान नंबर-594 निवासी अनिल कुमार (40) को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस को 20 हजार 100 रुपए बरामद हुए। इस संबंध में सेल ने सैक्टर-17 में आरोपी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट-13ए-3-67 के तहत केस दर्ज किया है। उधर मौली जागरां थाना पुलिस ने विकास नगर के एक पार्क से मौली कांप्लेक्स निवासी मोहर सिंह (41) को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस को 17 हजार 800 रुपए बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मौली जागरां थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। हालांकि बाद में दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!