चंडीगढ़

दिल्ली दौरे पर जाने वाले अधिकारियों को हवाई यात्रा और सितारा होटलों की सुविधा नहीं मिलेगी – पुरोहित

चंडीगढ़, 08 अगस्तः चंडीगढ़ प्रशासन को दिए गए एक आदेश में, राज्यपाल पंजाब और प्रशासक यू.टी. चंडीगढ़, श्री बनवारी लाल पुरोहित ने दिल्ली दौरे पर जाने वाले अधिकारियों के लिए हवाई यात्रा और स्टार होटलों में ठहरने पर रोक लगा दी है।

सलाहकार को लिखे पत्र में कहा गया है, ‘‘जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि सार्वजनिक धन की बर्बादी ना हो और फिजूलखर्ची किसी भी कीमत पर बर्दाश्त ना की जाए।

इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे खर्च से संबंधित एक समाचार मेरे संज्ञान में लाया गया था। इसमें बताया गया था कि अधिकारी दिल्ली के पांच सितारा होटलों में रुके और कमर्शियल उड़ानों में बिजनेस क्लास से यात्रा की।

वर्तमान परिस्थितियों पर गहन विचार करने के बाद, यह निर्देशित किया जाता है कि अब से दिल्ली के लिए किसी भी हवाई यात्रा की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली जाने वाले सभी अधिकारी शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों से यात्रा करेंगे। इसके अलावा, अधिकारी यू.टी. गेस्ट हाउस, पंजाब भवन या हरियाणा भवन में रुकेंगे, न कि किसी स्टार होटल में।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!