चंडीगढ़

होमगार्ड जवानों की मुस्कान लौटी : होमगार्ड के 26 जवानों की नौकरी पर आए संकट के बादल 25 से हटे, एक जवान डिसमिस

-डिसमिस किया गया कांस्टेबल सैलरी घोटाले में था शामिल: एसपी केतन बंसल

चंडीगढ़, : चंडीगढ़ के 26 होमगार्ड जवानों की नौकरी पर आए संकट के बादल 25 जवानों से हट गए हैं, जबकि पुलिस विभाग की ओर से सिर्फ एक जवान को डिसमिस किया है। जिसकी पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो सैलरी घोटाले में आरोपी था। बाकी के जवानों को पुलिस ने वार्निग देकर डय़ूटी करने के आदेश दे दिए हैं। यह जानकारी एसपी कमांडेंट होमगार्ड्स केतन बंसल ने दी है।
चंडीगढ पुलिस की विभिन्न यूनिट में सेवाएं दे रहे 26 होमगार्ड जवानों की नौकरी पर संकट के बादल छा गए थे। पुलिस विभाग के मुताबिक इनके खिलाफ अनाचरण का मामला सामने आया था।  चंडीगढ पुलिस में लगभग 1500 होम गार्ड जवान कार्यरत हैं। 30 नवंबर को 26 जवानों को फिलहाल ड्यूटी पर न आने को कहा गया था।  जिन 26 जवानों को फिलहाल ड्यूटी पर न आने को कहा गया था, उनमें एक महिला जवान भी शामिल थी। इन जवानों का कहना था कि 30 नवंबर की रात तक वह ड्यूटी कर के गए थे। इसके बाद उन्हें 1 दिसंबर से ड्यूटी पर न आने को कहा गया था। होमगार्ड के जवानों ने अपनी नौकरी बचाने के लिए चंडीगढ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को भी लेटर लिखी थी।
न छुट्टी मिलती न रेंट मिलता
कुछ होम गार्ड जवानों का कहना था कि उन्हें कोई छुट्टी नहीं मिलती है। अगर वह छुट्टी लेकर जाते हैं, तो भी उनकी सैलरी कटती है और अगर बिना बताए छुट्टी लेते हैं, तो भी सैलरी कटती है। वहीं हाउस रेंट भी नहीं मिलता। जवानों का कहना था कि कुछ जवान पारिवारिक जरूरतों या दिक्कतों के चलते अपने घर गए थे। ऐसे में नौकरी से गैरहाजिर रहने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई था, जिन्हें अब वार्निग देने के बाद नौकरी पर वापस बुला लिया है।
डिसमिस किया जवान सैलरी घोटाले में था शामिल
26 होमगार्ड जवानों की नौकरी को लेकर 12 दिसंबर को एक मीटिंग रखी गई थी। मीटिंग के बाद आला अधिकारियों ने फैसला लिया और 26 में से 25 होमगार्ड जवानों को डय़ूटी पर आने के आदेश दे दिए गए। एक जवान को डिसमिस किया गया, जो सैलरी घोटाले में शामिल था।  क्राइम ब्रांच ने 1.1 करोड़ रु पये के वेतन घोटाले में  विभाग के तत्कालीन प्रभारी बलविंदर सिंह (जूनियर अस्स्टिेंट, पुलिस विभाग) और होमगार्ड सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी मुलाजिमों के खातों में ज्यादा सैलरी डालने के बाद उनसे बाकी की रकम अपने खातों में जमा करा लेते थे।
कोट्स
26 होमगार्ड जवानों में से 25 को डय़ूटी पर आने के आदेश दे दिए गए हैं। जबकि होमगार्ड जवान सुरजीत सिंह को डिसमिस किया गया है। सुरजीत सिंह सैलरी घोटाले में शामिल था।
-केतन बंसल, एसपी कमांडेंट होमगार्ड्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!