पंजाब

*पटियाला के मेयर तथा 27 मौजूदा पार्षदों सहित पंजाब  के दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन*

*आप सरकार द्वारा पंजाब को काले दौर में धकेलने के मकसद में भाजपा नहीं होने देगी कामयाब: अश्वनी शर्मा*

अपनी आगमी पीढ़ियों के लिए पंजाब के भविष्य को बचाने तथा संवारने की जिम्मेवारी हमारी, इसके लिए सबको मिलकर करना होगा प्रयास: कैप्टन

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई 5G इंटरनेट सेवा से देश में प्रगति के नए दौर की हुई शुरुआत: अश्वनी शर्मा

 चंडीगढ़: 1 अक्तूबर (   ), भारतीय जनता पार्टी पंजाब में लगातार मज़बूत हो रही है  और इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा देशहित्त तथा देश की जनता के लिए शुरू की गई ज्नक्ल्यानकारी योजनाएं तथा ठोस व निर्णायक फैसले अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा परिवार में लगातार बढ़ौतरी आने वाले चुनाव में भाजपा को जनसमर्थन का स्पष्ट प्रमाण है।

                अश्वनी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा अपने ‘डिजिटल इंडिया’ के नारे के तहत ‘इंटरनेट फॉर ऑल’ के लक्ष्य को लेकर देश में 5G इंटरनेट सेवा शुरू किए जाने पर समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि देश के 10 बड़े शहरों में 5G इंटरनेट सेवा को शुरू कर 130 करोड़ भारतवासियों को एक बहुत ही शानदार उपहार दिया गया है। इससे देश में प्रगति की भी ‘क्रांति’ आएगी और देश में नए दौर की शुरुआत होगी। शर्मा ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि नए कार्यकर्ताओं का भी संगठन में उतना ही अधिकार है जितना कि पुराने कार्यकताओं का। पंजाब की मौजूदा सरकार के छे: महीने शासन काल में राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आप सरकार पंजाब को काले दौर में धकेलने पर तुली हुई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनको उनके मकसद में कामयाब नहीं होने देगी। जब से पंजाब में आप सरकार बनी है तब से राज्य में अलगाववादी ताकतें, जो पंजाब को कमज़ोर करने के लिए तत्पर रहती हैं, सक्रिय हो गई हैं। शर्मा ने कहा कि पंजाब की संवेदनशीलता, राज्य की समस्याओं और जनता की समस्याओं को कैप्टन अमरिंदर सिंह से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता। कैप्टन अमरिंदर सिंह का राज्य को चलाने तथा जनता को समझने का अनुभव भाजपा के लिए बहुत फायदेमंद होगा। कैप्टन की रहनुमाई में भाजपा अराजकतावादी व अलगाववादी तत्वों से लड़ने में बहुत सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की जनता को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत और लग्न से कार्य कर रही है, जिसका स्पष्ट प्रमाण सबके सामने है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अश्वनी शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब के अराजकता फ़ैलाने तथा हालात खराब करने के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। आज पाकिस्तान द्वारा पंजाब में ड्रोन के माध्यम से हथियार व ड्रग्स भारी मात्रा में भेजे जा रहे हैं, जिस पर लगाम लगनी चाहिए। लेकिन भगवंत मान सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। कैप्टन ने सभी को पाकिस्तान के मंसूबों से जागरूक होना चाहिए क्यूंकि पंजाब में हमारी आने वाली पीढ़ियों को यहीं रहना है और इसलिए पंजाब के भविष्य को बचाने तथा संवारने की जिम्मेवारी हमारी है। इसके लिए हम सब को मिल कर प्रयास करना होगा।

                डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वालों राज्य की अलग-अलग विधानसभाओं के नेताओं में पंजाब यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह (पटियाला), तेजिंदर सिंह रंधावा (फतेहगढ़ चूड़ियाँ), संतोख सिंह (खडूर साहिब) अमनदीप सिंह गिल (भुलत्थ), शम्मी कुमार कल्याण (नकोदर), जगदीश कुमार जस्सल (आदमपुर), डॉ. दीपक ज्योति (बस्सी पठाना), जगमोहन शर्मा (लुधियाना पूर्वी), सतिंदरपाल सिंह (लुधियाना दक्षिणी), दमनजीत सिंह मोही (दाखा), मुख्तियार सिंह (निहाल सिंह वाला), रविंदर सिंह गरेवाल (धर्मकोट), जसविंदर सिंह (फिरोजपुर देहाती), ओम प्रकाश बब्बर (गिदड़बाहा), करणवीर सिंह इंदोरा (मलौट ), दरगेश कुमार शर्मा (कोटकपूरा), डॉ. अमरजीत सिंह शर्मा (रामपुर फूल), प्रोफ़ेसर जीवन दास बावा (मानसा), सूबेदार भोला सिंह (बुडलाडा), धर्म सिंह फौजी (भदौड़), संजीव शर्मा (पटियाला देहाती), बिक्रमजीत इंदर सिंह (सनौर), नारायण सिंह (शुतराना) अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

                इनके अलावा पटियाला के मेयर संजीव शर्मा तथा उनके साथ 27 मौजूदा पार्षद, जिलाध्यक्ष बठिंडा देहाती से जिलाध्यक्ष प्रोफेसर भूपिंदर सिंह, फाजिल्का से जिलाध्यक्ष कैप्टन एम.एस. बेदी, लुधियाना शहरी से जिलाध्यक्ष जगमोहन शर्मा, लुधियाना देहाती से जिलाध्यक्ष सतिन्दरपाल सिंह गिल, मानसा से जिलाध्यक्ष जीवन दास बावा, पटियाला शहरी से जिलाध्यक्ष के.के. मल्होत्रा, पटियाला देहाती से जिलाध्यक्ष हरमेश गोयल डकाला, बरनाला से जिलाध्यक्ष गुरदर्शन सिंह बराड़, होशियारपुर से जिलाध्यक्ष गुलशन राय पासी, अमृतसर शहरी से जिलाध्यक्ष राजीव भगत, गुरदासपुर 1 से जिलाध्यक्ष बघेल सिंह, गुरदासपुर 2 जिलाध्यक्ष तेजिंदर सिंह रंधावा अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। शर्मा ने सभी को भाजपा परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को पार्टी में उनका बनता पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ बीबा जयइंद्र कौर, कमलदीप सैनी, संजीव शर्मा बिट्टू, सचिन शर्मा, विश्वास शर्मा, के.के. मल्होत्रा, हरमेश डकाला, अनुज खोसला, सुरिंदर घुम्मन व के.के. शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!