पंजाब
पंजाबी सिंगर्स सरबंस प्रतीक और सुख खरोड को चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

भारत बंद में चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर का करने गए थे घेराव
भारत बंद के दौरान चंडीगढ़ भाजपा के दफ्तर का घेराव करने के आरोप में फंसे पंजाब सिंगर सरबंस प्रतीक और सुख खरोड को चंडीगढ़ की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से शुक्रवार को अंतरिम जमानत मिल गई है।


इनके साथ ही दो अन्य मेहर सिंह और किरपाल सिंह को भी अंतरिम जमानत दे दी गई है। इन चारों के एडवोकेट सुखचरण सिंह गिल ने बताया कि शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इन चारों को 15 दिसंबर तक अंतरिम जमानत देते हुए इनकी जमानत पर चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांग लिया है।