पंजाब

नड्डा पर हमला तृणमूल शासन की बौखलाहट की निशानी : संजय जोशी ‌

पश्चिम बंगाल में भाजपा का बढ़ता प्रभाव विरोधियों को नहीं हो रहा हजम चंडीगढ़, 11 दिसंबर()- भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि तृणमूल शासनकाल में लोकतंत्र की दिन दिहाड़े हत्या हो रही है। पश्चिम बंगाल में इस वक्त अराजकता का माहौल है। अमन कानून की व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा गई है। राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर हमला लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों के लिए और पूरे देश के लिए दुखद व असहनीय है। भारत की राजनीति में ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पश्चिम बंगाल में सियासी रंजिश के चलते हमले हो चुके हैं। नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं । बीते दो वर्षों में 8 हमले और 6 कार्यकर्ताओं की जाने चली गई हैं। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश में बढ़ते प्रभाव को देखकर बौखलाहट में आई सरकार ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को पनाह दे रही है। लेकिन जल्द ही प्रदेशवासियों को पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र विचारधारा वाली सरकार भाजपा देगी। संजय जोशी ने कहा कि बिहार के बाद अब राजस्थान में पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत यह साबित करती है कि संसद से लेकर पंचायत तक हर किसी को भाजपा के नेतृत्व पर भरोसा है और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा का बढ़ रहा प्रभाव व प्रसार विरोधीयों को हजम नहीं हो रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!