पंजाब

पूर्व कौंसलरों द्वारा कुलवंत सिंह की अगुआई में मोहाली नगर निगम चुनाव ह्यलडऩे का एलान

शहर के विकास के लिए और कैबिनेट मंत्री की मनमानियां रोकने के लिए कुलवंत सिंह ग्रुप को जिताना लाज़मी
मोहाली, 11 जनवरी (                    ):
मोहाली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शहर में पूर्व मेयर सरदार कुलवंत सिंह की अगुआई में ग्रुप सरगर्म हो गया है जिस के चलते बड़ी संख्या में पूर्व काऊंसलरों ने उनकी अगुआई में चुनाव लडऩे का एलान कर दिया है। इसी संबंध में एक बड़ी संख्या पूर्व काऊंसलरों और कुछ नये उम्मीदवारों द्वारा कुलवंत सिंह के साथ की गई मीटिंग में यह फैसला लिया गया।
मीटिंग में लिए गए फैसले बारे जानकारी देते हुए पूर्व काऊंसलरों ने बताया मीटिंग में सर्वसंमति के साथ फैसला लिया गया कि इस बार मोहाली नगर निगम चुनाव कुलवंत सिंह की अगुआई में ही लड़ी जायेगी।
परविन्दर सिंह सोहाना ने कहा कि पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने अपने कार्यकाल दौरान नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त रखा गया और बिना किसी लालच से शहर मोहाली में विकास कार्य करवाए और उन की देखरेख में शहर मोहाली ने विकास किया। इस के उल्ट हमारे हल्का मोहाली से विधायक व कैबिनेट मंत्री शहर के लोगों को बड़ी मुश्किलों में खड़ा किया गया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री अपने भाई को निगम का मेयर बनाने की ताक में हैं जिस को शहर निवासी बुरी तरह नकार कर कुलवंत सिंह द्वारा अपने मेयर के तौर पर कार्यकाल दौरान किये साफ सुथरे कार्यों पर मुहर लगायेंगे।


उक्त नेताओं ने मोहाली शहर के लोगों से अपील की कि वे पूर्व मेयर कुलवंत सिंह की अगुआई ग्रुप के साथ सबंधित उम्मीदवारों को ही जिता कर आगे लायें जिससे मोहाली शहर में साफ सुथरे ढंग और ईमानदारी से विकास करवाया जा सके। इस के साथ ही कैबिनेट मंत्री शहर में मनमानियों को नुकेल पाई जा सके।
इस मौके परविन्दर सिंह सोहाना, सुरिन्दर सिंह रोडा, परमजीत सिंह काहलों, गुरमुख सिंह सोहल, बीबी कुलदीप कौर कंग, रमनप्रीत कौर कुंभड़ा, गुरमीत सिंह वालिया, फूलराज सिंह, हरपाल सिंह चन्ना, आर.पी. शर्मा, सरबजीत सिंह, राजिन्दर कौर कुंभड़ा, गुरमीत कौर, रवीन्द्र सिंह बिंद्रा, जसपाल सिंह मटौर, जसवीर कौर अतली, अवतार सिंह वालिया, उपिन्दरप्रीत कौर, रजनी गोयल, कमलजीत कौर, हरमनजोत सिंह कुंभड़ा, हरमेश सिंह कुंभड़ा भी उपस्थित थे।
इसी दौरान पूर्व काऊंसलर सुखदेव सिंह पटवारी और रमेश प्रकाश कंबोज़ ने संदेश भेज कर बीमारी का हवाला देते हुए कहा कि वे आज की इस मीटिंग में उपस्थित नहीं हो सके लेकिन आज की मीटिंग में जो भी फैसला होगा, उस के साथ वे सहमत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!