हिमाचल प्रदेश
HP Board ने जारी किया 12वीं कक्षा का रिजल्ट: 79.4 प्रतिशत रहा 12वीं कक्षा का परिणाम
राजकीय कन्या विद्यालय सरांहा की वृंदा ठाकुर ने कॉमर्स में 98.4% अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान किया हासिल
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 105369 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 83418 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 13335 विद्यार्थियों कां कंपार्टमेंट आई है। 8139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।