हिमाचल प्रदेश
Independence Day 2021: सिविल कोर्ट में सीनियर सिविल जज ने किया ध्वजारोहण, तिरंगे को दी सलामी
75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को सिविल कोर्ट परिसर अंब में विवेक शर्मा सीनियर सिविल जज कोर्ट नंबर 1 द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिस द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया। मौके पर विशाल तिवारी सिविल जज कोर्ट नंबर 2 ने भी शिरकत की। इस अवसर पर सीनियर अधिवक्ता रमेश चौधरी , जे के शर्मा ,जे एस मान ,अन्य अधिवक्ता गण व स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। हाजिर समूह को मुंह मीठा करवाकर स्वतंत्रता दिवस पर खुशी का इजहार किया गया।