चंडीगढ़

पत्नी ने पति को मार डाला और रजाई में लपेटकर

 हो गई फरार, पुलिस आरोपी महिला के नजदीक

-बुड़ैल के मकान नंबर-144 में हुई वारदात, पुलिस ने पत्नी पर दर्ज किया हत्या का केस

चंडीगढ़, 12 जून: आपसी अनबन के बाद बुड़ैल में एक पत्नी ने अपनी पति की हत्या कर दी और शव को रजाई में लपेटकर कमरे को बाहर से ताले लगाकर फरार हो गई।  वहीं सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मकान के मालिक की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में डीएसपी साऊथ दलबीर सिंह ने एसएचओ-34 बलदेव कुमार की सुपरविजन में एक टीम बना दी है। पुलिस टीम ने दावा किया कि आरोपी महिला के पुलिस बिल्कुल नजदीक है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार लेगी। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है।
पुलिस को दी शिकायत में सैक्टर-78 मोहाली के मकान नंबर-602 निवासी रविन्द्र सिंह (52) ने बताया कि वह मकान बनाने की ठेकेदारी का काम करते हैं। उनका गांव बुड़ैल में मकान नंबर-144, जिसमें उन्होंने लेबर के रहने के लिए कमरे बनाए हुए हैं। कुछ ही दिनों पहले उनके पास आशीष, उसकी पत्नी व एक लड़की सुलेखा के साथ रहने के लिए आए थे। रविन्द्र ने उन्हें बुड़ैल के उक्त मकान में रूम नंबर-11 दे दिया।  रविनद्र ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि दोनों पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता था और 9 जून को भी दोनों का झगड़ा हुआ। पुलिस भी उनके घर पहुंची, लेकिन बाद में दोनों ने बुड़ैल पुलिस चौकी में समझौता कर दिया। घर आने के बाद दोनों का फिर से झगड़ा शुरू हो गया। फिर 10 तारीख की शाम को जब रविन्द्र उनके कमरे में जाने लगे, तो उन्होंने देखा कि कमरा का बाहर से ताला लगा हुआ है और अंदर लाइट ऑन थी और पंखा भी चल रहा था। उन्हें पहले तो लगा कि यह लोग कहीं बाहर चले गए होंगे, लेकिन जब उन्होंने दरवाजे में बने छेद से अंदर झांका, तो कोई रजाई में लिपटा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने बुड़ैल चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद रविन्द्र की मौजूदगी में पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि रजाई में कोई और नहीं बल्कि रूबी का पति आशीष सचेत अवस्था में था। उसके मूंह से खून भी निकल रहा था। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविन्द्र ने आशीष की हत्या का शक उसकी पत्नी रूबी पर जताया जिसके बाद सैक्टर-34 थाना पुलिस ने रविन्द्र के बयानों पर आरोपी रूबी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। वहीं सोमवार को आशीष के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि रुबी ने अपने पत्नी की हत्या किसी हथियार से की है या फिर गला घोंट कर। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद उसकी हत्या का कारण साफ हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!