चंडीगढ़
इंडस्ट्रियल एरिया थाने के SHO राम रत्न शर्मा व उनकी टीम में शामिल एएसआई हुशिन्द्र राणा, एएसआई ओमवीर राणा, कांस्टेबल रविन्द्र व होमगार्ड जवान दविन्द्र सिंह सिंह को DGPप्रवीर रंजन ने कैश रिवार्ड व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
कालोनी नंबर-4 लाइट प्वांइट के पास से एक युवक पर पत्थरों से वार कर उस मोबाइल फोन छीनने वाले दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर-अंदर गिरफ्तार करने वाली इंडस्ट्रियल एरिया थाने के एसएचओ राम रत्न शर्मा व उनकी टीम में शामिल एएसआई हुशिन्द्र राणा, एएसआई ओमवीर राणा, कांस्टेबल रविन्द्र व होमगार्ड जवान दविन्द्र सिंह सिंह को शुक्रवार डीजीपी प्रवीर रंजन ने कैश रिवार्ड व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसएसपी मनीषा चौधरी, एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा, डीएसपी ईस्ट पलक गोयल व डीएसपी नार्थ/ईस्ट एसपीएस सोंधी भी मौजूद रहे।