चंडीगढ़

चोरी व देह व्यापार के केस में फरार दो भगौड़ों को पीओ सेल ने दबोचा

चंडीगढ़, 3 जून: चोरी व देह व्यापार के केस में फरार दो भगौड़ों को पीओ एवं सम्मन सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स निवासी सोनू उर्फ पंजा व सैक्टर-41 निवासी सुलखन सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सोनू उर्फ पंजा के खिलाफ  सैक्टर-36 थाने में 27 अगस्त-2012 को चोरी का केस दर्ज किया गया था। कोर्ट में पेश न होने के चलते 13 मई-2014 को उसे कोर्ट ने भगौड़ा करार कर दिया था। 9 सालों से आरोपी फरार था। इसके अलावा सैक्टर-41-सी निवासी सुलखन सिंह उर्प सुखी के खिलाफ सैक्टर-36 थाने में 16-7-2017 को देह व्यापार के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी को कोर्ट ने 21-10-2022 को भगैड़ा करार कर कर दिया । दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीओ सेल के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरिओम शर्मा ने एक टीम बनाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की अहम जानकारी जुटाते हुए दोनों को धर दबोचा।
चोरी के केस में हुई एक साल की सजा, आरोपी रि-अरेस्ट
वहीं पीओ सेल ने चोरी के केस में एक साल की सजा पाने वाले सैक्टर-52 निवासी रोहित को दोबारा से गिरफ्तार किया। दरअसल आरोपी के खिलाफ 15 जून-2017 को चोरी का केस दर्ज हुआ था। 30 जुलाई 2022 को आरोपी को अदालत ने एक साल की सजा सुनाते हुए उसकी दोबारा से गिरफ्तारी के लिए उसके  वारंट जारी किए। भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था। पीओ सेल ने आरोपी की जानकारी जुटाते हुए उसे फिर से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!