चंडीगढ़

वीवीआईपी नंबर-009 दिलवाने के नाम पर वकील को लगाया 3.03 लाख का चूना

वीवीआईपी नंबर-009 दिलवाने के नाम पर वकील को लगाया 3.03 लाख का चूना

चंडीगढ़, 17 मई: गाड़ी का वीवीआईपी नंबर दिलवाने के नाम पर एक शख्स ने वकील को 3 लाख 3 हजार का चूना लगा दिया। न तो वकील को नंबर-009 न मिला और न ही उनके रुपए वापस दिए। जिसके चलते वकील बलतेज सिंह सिद्धू की शिकायत पर सैक्टर-17 थाना पुलिस ने 11 माह बाद आरोपी मोगा निवासी बलजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,406 के तहत केस दर्ज किया। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 2 जून 2022 को सैक्टर-16 डी में रहने वाले बलतेज सिंह सिद्धू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वकील हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी कार के लिए फैंसी नंबर लेना था। इसके लिए गूगल पर किसी डीलर की तलाश की। वहां पर मोगा निवासी बलजीत सिंह मिला। आरोप है कि बलजीत ने 3 लाख 3 जहार रुपयों में चंडीगढ़ में 009 नंबर दिलाने का सौदा किया था। इसके बाद आरोपी  ने सेक्टर-16 डी स्थित मकान पर आकर 50 हजार रु पया एडवांस भी लिए थे। इसी तरह तीन लाख तीन रुपए लेने के बाद आरोपी  नंबर दिलाने से मुकर गया। पैसे वापस नहीं करने पर पुलिस में शिकायत दे दी।

आईफोन-13 बेचने के नाम पर ठगी, यह भी 11 माह बाद दर्ज हुआ केस
चंडीगढ़, 17 मई:
सैक्टर-52 डी निवासी राजेश कुमार ने 11 जून 2022 को आइफोन-13 बेचने के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि खुड्डा लौहरा निवासी जगतार सिंह उर्फ हैप्पी से आइफोन-13 खरीदा और फाइनेंस भी करवा दिया। लेकिन बाद में आरोपी ने ना फोन दिया और ना उसके पैसे वापस किए। मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आइपीसी की धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज किया है।

मकान बेचने के नाम पर 1.5 लाख की ठगी
चंडीगढ़, 17 मई:
मौलीजागरां में मकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 1.5 लाख रु पये की ठगी का केस दर्ज हुआ है। मामले में राजीव कालोनी, सैक्टर-17 पंचकूला निवासी संत राम की शिकायत पर स्थानीय निवासी सतीश कुमार के खिलाफ आइपीसी की धारा 406, 420 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। मौलीजागरां थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।

इलेक्ट्रानिक्स पार्ट बेचने के नाम पर ठगी
जयपुर के वैशाली नगर स्थित मिरिकल टेक्नोलाजी से मनोज चौरिसया सहित अन्य के खिलाफ सेक्टर-34 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामले में शिकायतकर्ता यश मेहता ने बताया कि उनकी मनोज सहित अन्य से कंम्प्यूटर और इलेक्ट्रानिक्स पार्ट खरीदने के एवज में सौदा हुआ था। आरोपियों ने तीन लाख रुपए जमा करवाने के बावजूद आर्डर किया हुआ सामान नहीं नहीं। इसके बाद मामले की शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!