चंडीगढ़

सैक्टर-25 में एक व्यक्ति ने साथियों संग मिलकर जाली कागजातों के आधार पर बेच डाले 200 मकान, आप की  पार्षद की शिकायत पर केस दर्ज

चंडीगढ़, 11 जून: जाली अलॉटमेंट, जाली पोजेशन लेटर, नकली रसीदों के आधार पर सैक्टर-25 में रहने वाले बलविन्द्र सिंह ने अपने साथियों संग मिलकर वहां पर कुल 200 मकाच बेच डाले। यह आरोप वार्ड-16 की आप की पार्षद पूनम शर्मा ने उस पर लगाए। पूनम की शिकात पर सैक्टर-11 थाना पुलिस ने बलविन्द्र सहित अन्य पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जालसाजी करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आम आदमी पार्टी की वार्ड नंबर-16 की पार्षद पूनम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सैक्टर 25 में गरीब लोगों को जाली कागजातों पर मकान दिए गए हैं। मकान एस्टेट आफिस के कर्मचारियों से मिलकर बलविंदर सिंह बेच रहा है। उन्होंने बताया कि मकान की नकली अलॉटमेट, पोजीशन लैटर, 400 रुपयों की नकली पर्ची, 6000 की नकली रसीद देकर इन मकानों को 3 से 4 लाख मे बेचा गया है। पार्षद ने आरोप लगाया कि बलविंदर सिंह ने कालोनी में पूरी दहशत फैला रखी है। बलविंदर सिंह मकान नं 458-459 में रहता है। उसके भी जाली कागजात बनाकर रह रहा है। जबकि वह मकान किसी ओर को अलॉट हो रखा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सैक्टर-22 के एक मकान का 20 प्रतिशत हिस्सा बेचकर नहीं करवाया ट्रांसफर, केस

चंडीगढ़, 11 जून: सैक्टर-22 में एक मकान का 20 प्रतिशत हिस्सा बेचकर उस मकान को खरीददार के नाम नहीं करवाया गया जिसके चलते खरीददार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर सैक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी जीरकपुर निवासी सरित कुमार मुरगई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता नरेश कुमार जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सैक्टर-22 स्थित मकान नंबर-1171 का 20 प्रतिशत हिस्सा उन्होंने जीरकपुर निवासी सरित कुमार मुरगई से खरीदा था। 9 जुलाई 2010 को मकान अपने नाम करवाने के लिए एस्टेट आफिस में अप्लाई किया तो पता चला कि मकान सरित कुमार मुरगई उसके नाम नहीं था। शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।

 

Regards

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!