चंडीगढ़

चंडीगढ़ :2 मोटरसाइकिल पर चार लोग..सिर्फ और सिर्फ बुजुर्ग महिलाओं को कर रहें हैं टारगेट..

पुलिस ने कहा इंटरस्टेट गैंग का हाथ है

 

चंडीगढ़, 19 दिसंबर: शहर में एक गैंग सिर्फ सुबह-सुबह मंदिरों में जाने वाली बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट कर रहा है। इस गैंग में चार लोग शामिल हैं, जो दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर आते हैं। घर के पास मंदिरों में जाने वाली महिलाओं को कहा जाता है कि हम लोग क्राइम ब्रांच के अधिकारी हैं और यहां मर्डर हुआ है। इसलिए सोने के गहने पहनने पर पाबंदी है। अगर गहने पहने तो जुर्माना भरना पड़ेगा। इसी तरह झांसे में रखकर गैंग के सदस्या बुजुर्ग महिलाओं के हाथ में पहने हुए सारे गहने उनसे ले जाते हैं और बदले में उनको आर्टीफिशियल गहने दे देते हैं। कुछ महिलाओं को कहा जाता है कि यहां चोरियां ज्यादा हो रही हैं तो गहने पर्स में डाल लो। अब तक ऐसी पांच वारदातें सामने आ चुकी हैं। चंडीगढ़ के सैक्टर-22, फिर सैक्टर-14 पंचकूला, सैक्टर-23 चंडीगढ़, सैक्टर-29 चंडीगढ़ व एक वारदात हिसार के हांसी की भी सामने आई है। हालांकि पुलिस को बाइकों के नंबर भी मिल गए थे, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि बाइक यूपी, दिल्ली व हरियाणा के पते पर रस्टिर्ड थे, लेकिन जब पुलिस उन पतों पर पहुंची, तो पुलिस को निराश ही होना पड़ा। दरअसल सभी नंबर फर्जी निकले। इसका मतलब साफ है कि आरोपी बाइकों पर फर्जी नंबर लगाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

 

सीन नंबर-1

सैक्टर-22 के मकान नंबर-1412 निवासी 70 वर्षीय माता कमलेश रानी घर से सुबह 9.40 बजे मंदिर के लिए निकली थी। मंदिर के पास पहुंचने पर दो बाइकों पर सवार कुल चार युवक वहां घूम रहे थे। इतने में एक युवक उनके पास आया और कहने लगा कि हम क्राइम ब्रांच से हैं और यहां कोई विशेष कार्य से आए हैं। इसके बाद कहने कि यहां एक मर्डर हुआ है, इसलिए सरेआम सोना पहनकर यहां मत घूमों। महिला ने कहा कि उनका घर नजदीक है तो वह घर जाकर उतार लेंगे, लेकिन वह नहीं माने और महिला पर ऊंची-ऊंची आवाजों से चिल्लाने लगे कि अगर चूड़ियां नहीं उतारी तो 20 हजार का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसी दौरान उन्होंने महिला से जबरन उनकी ढाई तोले की चूड़ियां, एक डायमंड रिंग व एक गोल्ड रिंग उतारकर कहा कि वह उनके पल्लू में बांध देते हैं, आप घर जाकर निकाल लेना। महिला ने जब घर पहुंच चुन्नरी खोलकर देखी तो उस में पित्तल की चूड़ियां निकली। सैक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया गया।

सीन नंबर-2

सैक्टर-14 पंचकूला में भी इसी तरह से एक महिला मंदिर जाने लगी, तो रास्ते में दो बाइकों पर सवार कुल चार युवकों ने उन्हें घेर कर इसी तरह से झांसा देते हुए उनके सारे गहने उतार लिए और बदले में उन्हें आर्टीफिशियल गहने दे दिए। घर जाकर जब पता चला, तो पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने केस दर्ज किया।

सीन नंबर-3

हिसार के हांसी में भी इसी तरह से एक महिला मंदिर जाने लगी, तो रास्ते में दो बाइकों पर सवार कुल चार युवकों ने उन्हें घेर कर इसी तरह से झांसा देते हुए उनके सारे गहने उतार लिए और बदले में उन्हें आर्टीफिशियल गहने दे दिए। घर जाकर जब पता चला, तो पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत पर हांसी सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

सीन नंबर-4

सैक्टर-23-डी के मकान नंबर-3163 निवासी 69 वर्षीय संतोष कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के पास स्थित मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रही थी। जेसे ही वह सैक्टर-23 के गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंची तो दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने कहा कि यहां चोरियां ज्यादा हो रही है। इसी झांसे में रखकर उन्होंने महिला को कहा कि दो चूड़ियां व एक अंगूठी निकाल कर उन्हें दे दो। वह कागेज में लपेट कर दे देते हैं और आप घर जाकर निकाल लेना। जब संतोष घर पहुंची, तो गहने नकली निकले। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सैक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया गया।

सीन नंबर-5

सैक्टर-23-डी के मकान नंबर-3114 निवासी 75 वर्षीय कांता देवी ने बताया कि वह रविवार को सैक्टर-29-ए में अपनी बेटी के घर गई थी। वहां नजदीक में वह साईं मंदिर में माथा टेकने चली गई। जब वह वापस घर जाने लगी, तो एक अज्ञात शख्स कहने लगा कि यहां चोरियां ज्यादा हो रही हैं, इसलिए गहने अपने पर्स में रख लो। फिर कहा कि सामने दो पुलिसकर्मी और खड़े हैं, जो आपकी मदद कर देंगे। उन्होंने महिला के दो कंगन व एक अंगूठी निकाल कर उनके पर्स में डाली। जब वह घर पहुंची तो गहने नकली निकले। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाने में केस दर्ज किया गया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!