चंडीगढ़

चोरी के केस में फरार भगौड़ा दबोचा, दो केसों में गैर जमानती वारंट भी जारी थे

चंडीगढ़, 12 फरवरी: चोरी के केस में फरार एक भगौड़े को सैक्टर-31 थाने की पलिस ने गांव फैदां स्थित रेलवे ब्रिज के पास से दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ दो केसों में गैर जमानती वारंट भी जारी हो रखे थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव फैदां निवासी ओमकार उर्फ गुरीला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
1 फरवरी-2019 को आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज हुआ था। कोर्ट में पेश न होने के चलते आरोपी को कोर्ट ने 10 अक्तूबर-2019 को भगौड़ा करार दे दिया था। जिसके चलते एसएचओ-31 बलदेव कुमार ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। पुलिस टीम ने आरोपी के बारे में अहम जानकारी जुटाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ  2 फरवरी 2017 को स्नैचिंग व 26 फरवरी 2017 को चोरी के दो केस दर्ज हुए थे। इन दोनों केसों में आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किए हुए थे।चोरी के तीन केसों में फरार भगौड़ा पीओ सेल ने दबोचा

चंडीगढ़, 12 अप्रैल: सैक्टर-17 थाने में दर्ज चोरी के तीन केसों में फरार भगौड़े को पीओ सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान  शहदारा, दिल्ली निवासी शकील अहमद उर्फ चैरी शकील (46) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 24 जून 2017, 2 सितंबर 2017 व 29 सितंबर 2017 को सैक्टर-17 थाने में तीन केस दर्ज हुए थे। आरोपी के खिलाफ वैसे तो कुल छह आपराधिक केस दर्ज हैं, लेकिन उक्त तीन केसों में आरोपी को भगौड़ा करार दे दिया गया था। पीओ सेल की टीम ने आरोपी के बारे में जानकारी हासिल कर उसे दिल्ली से दबोच लिया।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!