हिमाचल प्रदेश

मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्पित: अनुराग ठाकुर

भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं: अनुराग ठाकुर

ऊना में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ 
ऊना 30 नवम्बर 2023: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर में जिला मुख्यालय ऊना में विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहन रवाना करने के अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके मध्य नजर 15 नवंबर 2023 को झारखंड से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया गया है।उन्होंने बताया कि यह यात्रा 26 जनवरी तक जारी रहेगी तथा देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल लोगों को केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे अवगत करवाएगी बल्कि योजना के पात्र लाभार्थियों को इस दौरान पंजीकृत भी किया जाएगा।  इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को एक शपथ भी दिलवाई।
  इस अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर व सुख राम चौधरी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बलबीर बग्गा अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

यह आयोजन ‘ड्रोन दीदी’ योजना के राष्ट्रव्यापी लॉन्च के साथ हुआ, जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन संचालन कौशल प्रदान करना है। ये कौशल, ड्रोन के उपयोग के माध्यम से कृषि क्षेत्रों में कीटनाशकों और यूरिया की डिलीवरी को बदल देंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए सभी योजनाओं की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन आंदोलन में बदलने के महत्व पर जोर दिया था।

इस दौरान मीडिया कर्मियों से वार्तालाप करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की जानकारी देते हुए बताया, ”

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य देश समक्ष रखा है, जिसमें हर भारतवासी पूरे मनोयोग से अपना योगदान सुनिश्चित कर रहा है। आज अपने संसदीय क्षेत्र के ऊना में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व नीतियों से शुरू हुई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट कर उनके अनुभवों को जाना एवं वैन्स को हरी झंडी दिखाई। हम 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। मोदी जी की गारंटी की गाड़ी 2 लाख 69 हजार पंचायतों में जाकर लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ सुनिश्चित करेंगी। ये यात्रा विश्वास और संकल्प कराएगी कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान होगा। युवा, किसान, महिला, गरीब, उद्यमी, प्रत्येक वर्ग मिलकर विकसित भारत बनाएगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश और पूरे देश की महिलाओं पर ड्रोन दीदी योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव पर विश्वास व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इससे उन्हें उद्यमशील कौशल और वित्तीय मजबूती मिलेगी।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “मोदी जी की गारंटियाँ हमेशा सफल होती हैं। देश के कोने-कोने में जाने वाली यह गाड़ियां लोगों को यह विश्वास दिला रही हैं कि मोदी जी ने पिछले 9 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। पिछले पांच वर्षों में देश के 13.5 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। जरूरतमंदों को 4 करोड़ से ज्यादा पक्के मकान, 13 करोड़ शौचालय और 14 करोड़ घरों को नल से जल उपलब्ध कराया। देश के 60 करोड़ से ज्यादा जरूरतमंदों को सालाना 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है और 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रतिमाह 5 किलो राशन मुफ्त दिया जा रहा है। मोदी जी ने प्रधानमंत्री अन्न योजना के माध्यम से 3 वर्षों तक गरीबों को मुफ्त राशन दिया जिसे अब 2028 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा अंत्योदय के परिवारों को 35 किलो अनाज मुफ्त में मिलता रहेगा। यह देश को मोदी की गारंटी है।”

आगे हिमाचल प्रदेश से जुड़े राजनीतिक सवाल के जवाब में श्री ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस की गारंटी उनकी तरह ही फर्जी है और उतनी हीं फेल हो चुकी हैं जितनी उनकी सरकारें। आप सड़क पर किन्हीं 15 महिलाओं से पूछ कर देख लें की क्या उनके खाते में प्रतिमाह ₹1500 आ रहे हैं? सरकार बने 1 वर्ष होने को है। 18000 रुपए आने चाहिए थे पर 18 पैसे भी नहीं आए हैं। ₹2 किलो गोबर और ₹100 किलो दूध खरीदने का झांसा देकर ₹40 लीटर भी दूध नहीं खरीद रहे। 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया था। आज उल्टा लोगों के बिल ज्यादा आ रहे हैं। पानी का भी बुरा हाल है। 600 करोड़ के स्टार्ट फंड की बात की थी, 6 करोड़ भी नहीं दिए हैं। कांग्रेस सिर्फ चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी गारण्टियाँ देती है और सरकार बनने के बाद तरह-तरह से धन उगाही करती है। आज हिमाचल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।”

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान समावेशी विकास, आर्थिक विकास और ज्ञान-संचालित समाज बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है। आईईसी वैन, ऊना जिले में अपनी यात्रा शुरू करते हुए, समुदाय के साथ जुड़ने, चिंताओं को दूर करने और प्रमुख विकासात्मक पहलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

वृहद लॉन्च कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया, जो ऊना जिले की प्रगति के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ेगा, लोगों में सशक्तिकरण और ज्ञान की भावना को बढ़ावा देने, सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद दोगुनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!