चंडीगढ़

चंडीगढ़ : मोटर मार्किट के पास शराब पीते 2 गिरफ्तार, 3 जगहों पर चोरी की वारदातें, तीनों केस नहीं सुलझे

सीटीयू की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल ; पुरानी रंजिश के चलते महिला के घर घुसे दर्जन युवक, पत्थर ईंटे बरसाई

मोटर मार्किट के पास शराब पीते 2 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 13 दिसंबर: स्थानीय पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीमाजरा की इंदिरा कालोनी निवासी सुनील कुमार (39), छतबीड़ छत निवासी जसविन्द्र सिंह (43) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मनीमाजरा की मोटर मार्किट के पास स्थित शराब के ठेके के बाहर से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मनीमाजरा थाने में केस दर्ज कर बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।

होटल के रजिस्टर नहीं थे मेंटेन..दो पर केस दर्ज   

चंडीगढ़, 13 दिसंबर: गांव कजहेड़ी के दो होटलों के रजिस्टर मेंटेन न होने पर सैक्टर-36 थाना पुलिस ने दो केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कजहेड़ी के होटली स्वराज में जब चैकिंग की गई तो होटल में कस्टमरों को एंट्री नहीं थी। जबकि लोग होटल में ठहरे हुए थे। जिसके चलते पुलिस ने होटल में मौजूद यूपी के जिला गोंडा निवासी चांदपुर निवासी प्रेम बहादुर गुप्ता के खिलाफ डीएम के आदेशों की उल्लंघना करने का केस दर्ज किया। इसके अलावा इसी गांव के होटल जे.के में भी इसी तरह सर्च की गई और रजिस्टर न मेंटेन करने पर सैक्टर-25 निवासी बलदेव के खिलाफ केस दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

तीन जगहों पर चोरी की वारदातें, तीनों केस नहीं सुलझे

चंडीगढ़, 13 दिसंबर: शहर में विभिन्न जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया। चोरी की तीन वारदातों में से पुलिस एक भी सुलझा नहीं पाई। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल कर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गांव दड़वा निवासी उमा शंकर ने बताया कि किसी ने इसी गांव में स्थित होटल व्हाइट हाउस से उसका मोबाइल चुरा लिया। शिकायत के आधार पर इंडस्ट्रियल एरिया थाने में अज्ञात केस दर्ज किया गया। इसके अलावा सैक्टर-5 स्थित मनसा देवी कांप्लेक्स अभिनव गुप्ता ने कहा कि किसी ने मनीमाजरा, ओल्ड रोपड़ स्थित उनकी शॉप नंबर-5-6 से तांबे के थैले व कुछ पीतल का सामान चुराया है। शिकायत पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।  उधर सैक्टर-40-ए के मकान नंबर-156/1 मोहन लाल ने बताया कि  किसी ने उनकी कार नंबर-सीएच-01एजी-7120 की बैटरी चुरा ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

सीटीयू की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल 

चंडीगढ़, 13 दिसंबर: पीजीआई चौक के पास सीटीयू बस की टक्कर लगने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल के पास से जा रहे राहगीर सैक्टर-56 निवासी संजय मसीह की शिकायत पर बस नंबर-सीएच-01जीए-5003 के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  घायल की हालत पीजीआई में बेहद गंभीर बनाई जा रही है।

पुरानी रंजिश के चलते महिला के घर घुसे दर्जन युवक, पत्थर ईंटे बरसाई

चंडीगढ़, 13 दिसंबर: मलोया में पुरानी रंजिश के चलते दर्जन भर युवकों ने एक महिला के घर घुसकर ईंटें व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। आरोपियों ने महिला के घर लगे कैमरे तोड़ दिया और कुछ कैमरे वह चोरी भी कर ले गए। महिला को आरोपी जान से मारने की धमकियां देने के बाद फरार हो गए। मलोया थाना पुलिस ने 37 वर्षीय अनीता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,148,149,427,379,506 के तहत केस दर्ज कर सभी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकयत में अनीता ने कहा कि 11/12 की देर रात समीर, वासु, हसीन, विकास उर्फ भट्टी, रमन चड्ढा, प्रियांशु, शुभम, पिन्नी, पांडा, साहिल, विनोद व अन्य ने जबरन उनके घर घुसकर हमला कर दिया। महिला ने कहा कि उनकी आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही है जिसके चलते उनके घर पर हमला हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!