चंडीगढ़

108 ग्राम आईस ड्रग्स व 85.28 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

108 ग्राम आईस ड्रग्स व 85.28 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
 
चंडीगढ़, 29 जुलाई: 108 ग्राम आईस ड्रग्स व 85.28 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैक्टर-45 के मकान नंबर-900 निवासी शुभम जैन उर्फ गौरव व बुड़ैल निवासी विशाल के रूप में हुई है। संबंधित थानों में पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक सैक्टर-45-ए के मकान नंबर-106,107 के नजदीक से पुलिस ने शुभम उर्फ गौरव को 70 ग्राम चिट्टे व 108 ग्राम आईस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सैक्टर-34 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। दूसरी ओर पुलिस ने बुड़ैल निवासी विश्व को सैक्टर-46 सी व डी टर्न के नजदीक से 15.28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी सैक्टर-34 थाने में केस दर्ज किया गया है।

जज के सैक्रेटरी के घर से लाखों के सोने-हीरे के आभूषण व 1.25 लाख का कैश चोरी

चंडीगढ़, 29 जुलाई: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की एक जज के सैक्रेटरी के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों के सोने-हीरे के आभूषण व 1.25 लाख पर हाथ साफ कर दिया। मामले की शिकायत सैक्रेटरी सैक्टर-37-डी निवासी गौरव अरोड़ा ने पुलिस को दी। उनकी शिकायत पर सैक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पुलिस को दी शिकायत में सैक्टर-37-डी के मकान नंबर-3230 निवासी गौरव अरोड़ा ने बताया कि वह पंजाब एंड हरियाणा की एक जज के सैक्रेटरी हैं। उनकी पत्नी एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग, सैक्टर-17 में ऑफिसर है। 28 जुलाई को सुबह करीब 7.30 बजे वह सैक्टर-38 स्थित जिम में गए थे। इसके बाद वह व उनकी पत्नी अपने-अपने ऑफिस में चले गए। दोपहर करीब 12.30 बजे उनकी पत्नी किसी काम के लिए हाईकोर्ट में आई थी। जहां उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि  किसी ने उनके घर पर चोरी की है। जिसके बाद वह दोनों जब घर पहुंचे तो देखा कि अलमारी में से एक गोल्ड सेट, एक किट्टी सेट, चार पेयर ईयर रिंग्स, एक डायमंड ईयर रिंग के अलावा 1.25 लाख कैश गायब था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर सैक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया।

अवैध शराब की तस्करी में दो गिरफ्तार

चंडीगढ़, 29 जुलाई: शहर में अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डड्डू माजरा कालोनी निवासी सुखजीत सिंह उर्फ सन्नी व कजहेड़ी निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस को कुल 42 बोतलें व 100 पव्वे बरामद हुए हैं। संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
सैक्टर-24 चौकी इंचार्ज रवदीप की सुपरविजन में पुलिस टीम ने सैक्टर-25 से डड्डू माजरा कालोनी निवासी सुखजीत उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस को अवैध शराब की 24 बोतलें व 100 पव्वे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ सैक्टर-11 थाने में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा सैक्टर-61 चौकी इंचार्ज गुरजीवन की सुपरविजन में पुलिस टीम ने 66 केवी सब स्टेशन के पास से विनोद कुमार को अवैध शराब की 18 बोतलों के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ सैक्टर-36 थाने में एक्साइज एक्ट-61-1-14 के तहत केस दर्ज किया गया है।

नाबालिग से बलात्कार, गर्भवती, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 जून: एक नाबालिग से बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में सैक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 20 साल के सोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सैक्टर-45 की डिस्पेंसरी से सूचना मिली थी कि 17 साल की एक नाबालिग यहां भर्ती हुई है, जो गर्भवती है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता के परिजनों ने बताया कि सोहित कुमार ने उनकी बेटी से बलात्कार किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोच लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!