पंजाब

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस

 

 

रिश्वत मामले में फंसे सुंदर शाम अरोड़ा ने अपने खिलाफ विजिलेंस द्वारा दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की

 

रिश्वत मामले में फंसे पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को याचिका पर हाई कोर्ट ने आज पंजाब सरकार को 16 अक्टूबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।

 

अरोड़ा ने याचिका में अपने खिलाफ इस मामले में पिछले साल विजिलेंस द्वारा दर्ज FIR को रद्द करने की हाईकोर्ट से मांग की है।

 

अपनी याचिका में अरोड़ा ने कहा है की विजिलेंस के पास किसी प्राइवेट व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने का अधिकार नहीं है।

जिस समय उन्हे इस मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया था, उस समय वह सरकारी पद पर नही थे, इसलिए उनके खिलाफ विजिलेंस द्वारा दर्ज FIR पूरी तरह से गलत है।

हाईकोर्ट ने अरोड़ा की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!