पंजाब

*48 क्रिमिनल केसों सहित पंजाब के 3 मौजूदा मंत्रियों समेत 20 मौजूदा विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों की जांच जारी* 

*89 का चल रहा ट्रायल,पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी*

पंजाब के 48 पूर्व और मौजूदा MP /MLA के खिलाफ दर्ज किए गए क्रिमिनल केसों की जांच अभी चल रही है और 89 केसों का अदालतों में ट्रायल चला रहा है  यह जानकारी आज पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दी है ।
पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट में ऐसे पूर्व और मौजूदा MP /MLA की जो लिस्ट दी है, उसमे अब सत्तारूढ़ सरकार के 3 मंत्री और 20 मौजूदा सांसद / विधायक शामिल हैं, जिनमें खाद्य आपूर्ति और वन मंत्री लाल सिंह कटारुचक, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग चेतन सिंह जोड़ामाजरा, स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा सेवा कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी मंत्री फौजा सिंह साररी शामिल हैं।


इसके अलावा आप के विधायक शीतल अंगुरल, आप के विधायक मनविंदर सिंह गियासपुर, अमंशेर सिंह शेरी कलसी, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, विधायक गुरदेव सिंह देव मान, विधायक नीना मित्तल, पूर्व मंत्री विजय सिंगला, विधायक अमृतपाल सिंह, कुलतार सिंह संधवान, विधायक गुरप्रीत सिंह बननवाली के साथ दो सांसद सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं।
इसके अलावा आप के विधायक शीतल अंगुराल, मनविंदर सिंह गयासपुर, अमनशेर सिंह शेरी कलसी, हरमीत सिंह पठानमाजरा, गुरदेव सिंह देव मान, नीना मित्तल, विजय सिंगला, अमृतपाल सिंह, कुलतार सिंह सांधवां, गुरप्रीत सिंह बनावली के साथ दो MP सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू भी हैं ।
हाईकोर्ट ने इस लिस्ट को देखने के बाद इस केस की सुनवाई 7 सितंबर तय कर दी है । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!