पंजाब
पंजाब और चंडीगढ़ में Honour Killing के कितने केस, हाईकोर्ट ने दोनों डी.जी.पी. से मांगी जानकारी

हाईकोर्ट ने हरियाणा के बाद Honour Killing के केसों की पंजाब और चंडीगढ़ के डी.जी.पी. से जानकारी मांग ली है। हाईकोर्ट ने दोनों डी.जीपी. को आदेश दिए हैं कि वह अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट में हलफनामे के जरिए जानकारी दें कि पंजाब और चंडीगढ़ में Honour Killing के कितने केस रजिस्ट्रड हैं, जिनका ट्रायल पेंडिंग हैं।
इन केसों की फ़ास्ट ट्रैक इन्वेस्टिगेशन और फ़ास्ट ट्रैक ट्रायल जिससे की इन केसों की जल्द जांच कर सुनवाई पूरी की जा सके उसके लिए क्या कोशिशें की जा रही हैं और Honour Killing के पीड़ित चाहे वह मृतक का पति है या पत्नी या अन्य गवाह उनकी सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। क्योंकि यही लोग इस केस के मुख्य गवाह होते हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा तय करना बेहद जरुरी है। हाईकोर्ट ने यह सभी जानकारी पंजाब और चंडीगढ़ के डी.जी.पी. से मांगी है।