पंजाब

*Growth of GST Revenue : फेस्टिव सीजन में हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ ने पंजाब को पछाड़ा*

* पंजाब की आय में 10 प्रतिशत, हरियाणा में 37 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 28 प्रतिशत और हिमाचल की आय में 14 प्रतिशत वृद्धि*

 

त्योहारी सीजन में भी पंजाब जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन में खास वृद्धि नहीं बना पाया है। पंजाब को 22 अक्टूबर में 1760 करोड़ की आय हुई है, जबकि पिछले साल अक्टूबर में इसकी आय 1595 करोड़ थी। पड़ोसी राज्य हरियाणा को 7662 करोड़ की आय हुई है। पिछले साल आमदनी 5606 करोड़ थी। हिमाचल प्रदेश को 784 करोड़ की आय हुई है। पिछले साल 689 करोड़ की आमदनी हुई थी। चंडीगढ़ को जीएसटीओ से 203 करोड़ की आमदनी हुई है, पिछले साल उसे 158 करोड़ की आमदनी हुई थी। कई राज्यों ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है।

state-wise growth of GST Revenues during October 2022

State Oct-21 Oct-22 Growth
Jammu and Kashmir 648 425 -34%
Himachal Pradesh 689 784 14%
Punjab 1,595 1,760 10%
Chandigarh 158 203 28%
Uttarakhand 1,259 1,613 28%
Haryana 5,606 7,662 37%
Delhi 4,045 4,670 15%
Rajasthan 3,423 3,761 10%
Uttar Pradesh 6,775 7,839 16%
Bihar 1,351 1,344 -1%
Sikkim 257 265 3%
Arunachal Pradesh 47 65 39%
Nagaland 38 43 13%
Manipur 64 50 -23%
Mizoram 32 24 -23%
Tripura 67 76 14%
Meghalaya 140 164 17%
Assam 1,425 1,244 -13%
West Bengal 4,259 5,367 26%
Jharkhand 2,370 2,500 5%
Odisha 3,593 3,769 5%
Chhattisgarh 2,392 2,328 -3%
Madhya Pradesh 2,666 2,920 10%
Gujarat 8,497 9,469 11%
Daman and Diu 0 0 20%
Dadra and Nagar Haveli 269 279 4%
Maharashtra 19,355 23,037 19%
Karnataka 8,259 10,996 33%
Goa 317 420 32%
Lakshadweep 2 2 14%
Kerala 1,932 2,485 29%
Tamil Nadu 7,642 9,540 25%
Puducherry 152 204 34%
Andaman and Nicobar Islands 26 23 -10%
Telangana 3,854 4,284 11%
Andhra Pradesh 2,879 3,579 24%
Ladakh 19 33 74%
Other Territory 137 227 66%
Center Jurisdiction 189 140 -26%
Grand Total

हरियाणा की आय में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि हिमाचल प्रदेश की आय में 14 प्रतिशत और चंडीगढ़ की आय में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पंजाब सरकार को पिछले साल के मुकाबले 22 अक्टूबर में 165 करोड़ ज्यादा आमदनी हुई है। जबकि हरियाणा को 1956 करोड़ अधिक आय हुई है। पंजाब सरकार ने इस बार जीएसटी से बजट में 20550 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है और सरकार को 30 सितंबर तक 8482 करोड़ रुपये की आमदनी हो चुकी थी. जबकि अक्टूबर महीने में 1760 करोड़ की आमदनी हुई है. सरकार को 31 अक्टूबर तक 10242 करोड़ की आय हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!