चंडीगढ़

शर्मनाक: चंडीगढ़ :नाबालिग लड़की को किडनैप कर किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

चंडीगढ़, 12 दिसंबर: चंडीगढ़ से 17 साल दो माह की एक लड़की को किडनैप करने वाले युवक को सैक्टर-39 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़ित लड़की के घर के पास ही रहता है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं पुलिस ने जब पीड़िता का मैडिकल करवाया तो डॉक्टरों ने उसे तीन माह की गर्भवती बताया। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत धारा भी जोड़ी।

जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी 17 साल दो माह की बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। घर से वह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वह घर नहीं आई। साथ ही बताया गया कि वह अपना आधार कार्ड व बैंक की पासबुक भी साथ ले गई। जिसके चलते पुलिस ने उसकी मां के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ लड़की को अगवा करने का केस दर्ज किया। वही एसएचओ-39 ईरम रिजवी ने एक स्पैशल टीम बनाई और फिर पुलिस ने टैक्निकल सेल की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने जब लड़की का मैडिकल करवाया तो सामने आया कि वह तीन माह की गर्भवती है। जिसके चलते पुलिस ने एफआईआर में आरोपी के खिलाफ विभन्न धाराएं भी जोड़ी। वहीं पुलिस ने नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज करवाएं। जहां उसने अपने घर जाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लड़की को आशियाना में छोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!