हरियाणा के मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने जा रहे कांग्रेस सेवा दल के वर्करो को पुलिस ने किया गिरफतार ,बाद में किया रिहा

चंडीगढ़ 28 दिसम्बर () कांगे्रस सेवा दल के स्थापना दिवस के अवसर पर किसानो की मांगों के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्र की कोठी का घेराव करने जा रहे कांग्रेस सेवा दल के वर्करो मोदी सरकार मुर्दाबाद,हरियाणा की खट्टर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढऩे लगे तों पुलिस ने घेराबंदी करते हुए इन वर्करो को गिरफतार कर लिया और कुछ समय बाद इन सभी वर्करो को बिना शर्त रिहा कर दिया गया।
पंजाब कांग्रेस सेवा दल के प्रधान निर्मल सिंह कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल किसानी मांगों का पुरजोर समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि किसान उन्हीं बिलो का विरोध कर रहे है,जो उनके विरोध में। यह तों किसानी को पता है कि कौन से नियम व कानून उनके पक्ष में और भविष्य में उनको किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वह तों इस बात से हैरान है कि किसान बिलो को रद्द करने की मांग करते आ रहे है जब कि मोदी सरकार एक ही बात पर अड़ी हुई है कि यह कानून रद्द नहीं होगे। यह जिद नहीं तों ओर क्यां है। कैड़ा ने कहा कि भाजपा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जो अभी तक किसानी अंदोलन के दौरान भूमिका निभाई है,उससे श्री खट्टर का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। हरियाणा से लेकर दिल्लीं के रास्ते में रूकावटे खड़ी करके किसानो को दिल्लीं जाने से रोकने की हर संभव कोशिश की गई। लेकिन हरियाणा भाजपा सरकार की सभी कोशिशें धरी की धरी ही रह गई। किसान अंदोलन स्थान पर पहुंच गए। कैड़ा ने कहा कि हरियाणा केसीएम श्री खट्टर को सीएम पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। पंजाब कांग्रेस सेवा दल के प्रधान निर्मल कैड़ा ने कहा कि आने वाले 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव समेत देश के अलग अलग राज्यों में भविष्य में होने वाले चुनाव में भाजपा का बिस्तरा गोल हो जाएगा। क्योंकि किसानी समेत हर वर्ग के लोगों ने ही भाजपा का राजनीतिक तौर पर सफाया करने का मन बना लिया है। इससे पहले कांग्रेस सेवा दल व कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में ध्वज वंदन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। पंजाब कांग्रेस सेवा दल के प्रधान निर्मल सिंह कैड़ा की अगवाई में झंडा लहराने की रस्म पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ,सुखजिंंदर सिंह रंधावा कैबिनट मंत्री पंजाब,संदीप संधू ओएसडी सीएम पंजाब और वरिंदर ढिल्लों प्रधान यूथ कांग्रेस पंजाब ने संयुक्त तौर पर निभाई। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी व वर्कर संदीप सरीन,गोपाल गर्ग,रणजीत सिंह तरखानमाजरा,डा चरनकमल सिंह,लीला वर्मा,सुभाष भार्गव,विनोद खन्ना,निर्मल सिंह,राजीव जिंदल,सतपाल लाली,आदेशपुशपिंदर सिंह डिंपी, राज कुमार शर्मा,तिलक राज सोनू,कमल धनौआ,हरभुपिंदर सिंह,रणजीत सिंह मान,रवि शर्मा,इकबाल सिंह,अनिल खोसला,,जसविंदर सिंह कोहली व रमेश कुमार आदि उपस्थित थें।