निकाय चुनाव जीतने के लिए कांग्रेसी इतना गिर सकते हैं, ऐसा सोच कर भी घिन आती है : सोम प्रकाश

कांग्रेसीयों द्वारा गुडागर्दी करते हुए भाजपा प्रत्याक्षीयों के दफ्तरों में की तोड़फोड़, हुक्का-पानी किया बंदI
चंडीगढ़: 6 फरवरी ( ), केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि निकाय चुनाव जीतने के लिए कांग्रेसी इतनी नीच हरकतों पर उतर आयेंगें, आम आदमी को ऐसा सोच कर भी घिन आती है, सोम प्रकाश ने कहा कि यह सब हो रहा है होशियारपुर की वार्ड न. 18, 19 व 48 में, जहाँ काग्रेसीयों द्वारा अपनी हार होते देख कर इतनी घटिया राजनीति की जा रही है कि आम आदमी ऐसा सोचने से भी गुरेज करता हैI दरअसल आज वार्ड न. 18-19 के भाजपा प्रत्याक्षी जतिंदर कुमार राजा तथा वार्ड न. 48 के भाजपा प्रत्याक्षी अनिल हांडा द्वारा अपने-अपने चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन किया जाना था, जिसके लिए केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी तथा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा विशेष रूप से पहुंचने थेI लेकिन उनके पहुँचने से पहले ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपना घटिया रंग दिखाते हुए भाजपा प्रत्याक्षीयों के कार्यालयों में जबरन घुस कर गंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए जमकर तोड़फोड़ की और फ्लेक्स भी फाड़ दिए और धमकियां देते हुए फरार हो गएI इतना ही नहीं इन कांग्रेसियों द्वारा वर्ड न. 18-19 के प्रत्याक्षी जतिंदर कुमार राजा के घर का ढूध, गैस सिलेंडर तथा सब्जी की सप्लाई भी जबरन बंद करवा दी गई, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिन्दगी प्रभावित हो गईI इस संबंधी जब प्रदेश लीडरशिप को पता चला तो केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश सहित अन्य भाजपा लीडरशिप ने ख़ुद मौके पर पहुँच कर जहाँ भाजपा प्रत्याक्षीयों को हौंसला बुलंद किया वहीँ गैस सिलेंडर, दूध व सब्जी मुहैया करवाईI
सोम प्रकाश ने इस अवसर पर जारी अपने ब्यान में कहाकि कांग्रेस किसानों की आढ़ लेकर प्रदेश को 1984 के भयानक काले दौर में धकेलने पर तुली हुई हैI प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन में त्राहि-त्राहि कर रही हैI कैप्टन तथा उनके कांग्रेसी नेता लोकतंत्र की हत्या कर कानून की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बन कर तमाशा देखती रहती हैI भाजपा अध्यक्ष, भाजपा नेताओं, भाजपा कार्यालयों में जबरन घुस कर गंडागर्दी का नंगा नाच, भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों के समक्ष कांग्रेसी समर्थित तत्वों द्वारा किसानों के नाम पर धरने-प्रदर्शन किये जा रहे हैं और पुलिस को नाम बताये जाने के बाद भी पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करती हैI इससे साफ़ जाहिर होता है कि पुलिस कांग्रेसी नेताओं की गुलाम बन चुकी हैI ऐसे में पुलिस से इन्साफ की उम्मीद करना भी बेकार हैI
सोम प्रकाश ने कहाकि निकाय चुनाव में कांग्रेसियों द्वारा भाजपा कार्यालयों में जबरन घुस तोड़फोड़ करना तथा किसानों के झंडे उठा कर नारेबाजी करना साफ़ करता हुई कि कांग्रेसियों को अपनी हार साफ़-साफ़ दिखाई दे रही है तभी तो वो ऐसी घटिया राजनीति पर उतरे हुए हैंI उन्होंने कहाकि भाजपा द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को कर दी गई है, लेकिन पुलिस ऐ इन्साफ मिलने की उम्मीद न के बराबर हैI उन्होंने कहाकि कांग्रेसियों की ऐसी नीच हरकतों से भाजपा कार्यकर्ता न डरेगा और न ही झुकेगा, वह इन्साफ तथा जनता के हक की लड़ाई के लिए हर वक्त तैयार हैI