पंजाब

बड़ी खबर : अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर

असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेजा जाएगा

 

 

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने सरेंडर कर दिया है। अमृतपाल ने पंजाब की मोगा पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस ने उसके साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया है।इसके अलावा अमृतपाल के खिलाफ भी एनएसए लगाया गया है।अमृतपाल ने देर रात मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।अमृतपाल सिंह ने मोगा के रोड़ेवाल गुरुद्वारे में सरेंडर किया है, जहां उसे पुलिस उसे अमृतसर ले गई है और वहां से उसे सीधा असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेजा जाएगा। अमृतपाल ने सरेंडर करने की सूचना खुद ही पुलिस को दी थी।

अमृतपाल सिंह ने संत जरनैल सिंह भिंडरावाला के गांव रोड़े में सरेंडर कर दिया है। पता चला है की जसवीर सिंह रोड़े ने आईजी इंटेलिजेंस को फोन पर सूचना दी कि अमृतपाल सरेंडर करना चाहता है। अमृतपाल ने पूरा बाना पहन कर सरेंडर किया है। सरेंडर से पहले अमृतपाल ने लोगो को संबोधन भी किया है। 

अमृतपाल को आज असम की जेल में भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!