पंजाब

अमित विज ने पठानकोट में की प्रभु राम की पूजा और लोगों को दी बधाई

पठानकोट : पूर्व विधायक एवं पंजाब प्रदेश कॉंग्रेस के कोषाध्यक्ष अमित विज ने यहां स्थित श्री श्यामा श्याम शाम आश्रम आधुनिक विहार में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम जी की पूजा अर्चना की। उनके साथ उनके भाई आशीष विज व कॉंग्रेसज़न भी थे। विधिवत पूजा के बाद प्रसाद भी बांटा गया।
पूजा के बाद उन्होंने कहा राम सब के प्रिय भगवान है। हर भारतीय के वे पूजनीय हैं। उन्होंने जन कल्याण के लिए और विश्व शांति के लिए प्रभु राम से प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि जल्दी ही वह परिवार सहित अयोध्या  जा कर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेंगे.
इसके बाद वो दुर्गा मंदिर पटेल नगर पठनकोट , राम मंदिर सेलरिया नगर और शहर के विभिन्न मंदिरों मैं जाकर प्रभु राम का आशीर्वाद लिया और लंगर सेवा करी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!