अम्ब नगर में मतदाता जागरण अभियान का शुभारंभ

चिंतपूर्णी विकास समिति अम्ब की बैठक चिंतपूर्णी विकास समिति अम्ब के स्थानीय कार्यालय प्रताप नगर में आज हुई, जिसकी अध्यक्षता चिंतपूर्णी विकास समिति के अध्यक्ष श्री शादी लाल ने की जिसमे हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती समारोह एवं राष्ट्रीय मतदाता जागरण दिवस के शुभ अवसर पर श्री मनेश यादव उपमंडलाधिकारी (नागरिक) अम्ब द्वारा दिनाँक 25/01/2021 को चिंतपूर्णी विकास समिति मतदाता जागरण अभियान से संबंधित पोस्टर को जारी किया गया था| इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए चिंतपूर्णी विकास समिति के संस्थापक अश्वनी कुमार धीमान ने बताया कि इस पोस्टर के माध्यम से अम्ब नगर के मतदाताओं को सन्देश दिया जाएगा कि लोकतंत्र का भाग्य विधाता होगा, जागरूक मतदाता | चिंतपूर्णी विकास समिति घर-घर जाकर सभी मतदाताओं से अपील करेगी कि हर मतदाता जागरूक बने, जिम्मेदार बने और हर चुनाव में भागीदार बने ताकि शत प्रतिशत मतदान करते हुए एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना कर सकें | यह अभियान दो सप्ताह तक चलेगा | इस अभियान के लिए संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किये गए | जिसमें सर्वसम्मति से संयोजक ठाकुर दलीप सिंह और सह संयोजक वार्ड नंबर 1 से कुलदीप सिंह, वार्ड नंबर 2 से श्रीमती कंचन रायज़ादा, वार्ड नंबर 3 से अंजलि सूद, वार्ड नंबर 4 से श्री कपिल शर्मा,वार्ड नंबर 5 से श्री उपदेश कुमार ,वार्ड नंबर 6 से विजय कुमारी और विनोद बंसल,वार्ड नंबर 7 से प्रोफेसर के सी सूद,वार्ड नंबर 8 से श्री मेलाराम, वार्ड नंबर 9 से श्रीमती इंदु धीमान को सह संयोजक बनाया गया| इस कार्यक्रम के तहत अम्ब नगर के मतदाताओं को जागृत किया जाएगा और वोट डालने के महत्व को बताया जाएगा | इस बैठक में विशेष रुप से चिंतपूर्णी विकास समिति के संस्थापक अश्विनी कुमार धीमान ,सचिव मनोज कोशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र शर्मा,, चिंतपूर्णी विकास समिति के कोषाध्यक्ष रितेश पलियाल ,सुमन , रत्न चंद , प्रशांत शर्मा ,अरुण सूद आदि उपस्थित रहे |