हिमाचल प्रदेश

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने पेश किया अपने एक वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड

-कहा एक वर्ष में 3 अरब 52 करोड़ 70 लाख रूपये चिंतपूर्णी में विकासकार्यों के लिए लाए

 

–कई विकासात्मक के कार्य प्रगति पर तो कई नई योजनाएं करवाई स्वीकृत

अंब 6 जनवरी : विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा है कि पिछले एक वर्ष में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में विकासकार्यों ने गति पकड़ी है। वह चाहे स्वास्थ्य सेवाओं की बात हो या जलशक्ति, लोकनिर्माण, बिजली विभाग, पंचायतीराज विभाग की बात की जाए। एक वर्ष में चिंतपूर्णी में करीब 3 अरब 52 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से अलग-अलग विभागों में विकासात्मक परियोजनाओं पर काम चल रहा और कई नई परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर शिमला तक बखूबी से अपनी बात को रख रहे हैं। विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू ने यह बातें शनिवार को विश्रामगृह में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपने एक वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहीं।

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में हर मंच से चिंतपूर्णी की जनता के हकों की आवाज उठाई है। यही कारण है कि आज चिंतपूर्णी विधानसभा में हर क्षेत्र में करोड़ों रुपयों के विकासकार्य चल रहे हैं और कई नए विकासकार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग में बात की जाए तो इसके तहत वर्तमान में विधानसभा की 53 पंचायतों में से 43 पंचायतों में पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं के के लिए 220 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें से करीब 120 करोड़ रूपये के कार्य प्रगति पर हैं तथा 100 करोड़ रूपये के कार्य प्रस्तावित हैं। कहा कि पेयजल सुविधा के लिए 80 करोड के कार्य चल रहे हैं। इसमें सोहारी टकोली योजना के लिए 16 करोड़, अंब, कटौहड़ खुर्द, कलां, लडोली की पेयजल योजना के लिए 7-7 करोड़ तथा एडीबी की सहयता से गिंडपुर मलौण ,खरोह कोहाड़छन्न, अरणवाल, गुरेट व भरवाई में करीब 20 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। वहीं अंब नगर पंचायत में भी पानी की समस्या को हल करने के लिए 11 करोड़ रूपये के स्वीकृत हो चुके हैं।

बबलू ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में लागल अगल मदों में करीब 114 करोड़ रूपये से विकासकार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसमें नावार्ड के तहत 49.39 करोड़ के कार्य चल रहे हैं। पीएमजीएसवाई के तहत क्षेत्र की सड़कों के सुधार हेतु करीब 36.68 करोड़ रूपये स्वीकृत करवाए गए हैं। पांच करोड़ के कार्य पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के तहत विभिन्न कार्य करीब 28 करोड़ रूपये की लागत से स्वीकृत और प्रगति पर हैं। इसी तरह से बिजली विभाग के तहत चिंतपूर्णी विधान सभा क्षेत्र में लो बोल्टेज की समस्या से निपटने तथा एनी रखाब के लिए करीब दो करोड़ 25 लाख रूपये खर्चे गए हैं। वहीँ सोहारी में सात करोड़ की लागत से सब स्टेशन का काम प्रगति पर है। इसका करीब 70 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका हैं। स्वास्थ्य के सुविधाओं पर बात करते हुए विधायक ने कहा है कि पिछले एक वर्ष में स्वास्थ्य के क्षेत्र ने अप्रत्याशित सुधार आया है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल अंब में अभी हाल ही में एक निजी उद्योग के सौजन्य से करीब बीस लाख रूपये की लागत से तैयार नई एम्बुलेंस समर्पित करने के अलावा अस्पताल में शिशु रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर की कमी पूरी करने के अलावा सालों से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को शुरू किया गया है पिछले एक वर्ष से करीब साढ़े चार सौ महिलाएं निशुल्क इस सुविधा का लाभ उठा चुकी हैं। आने वाले कुछ ही समय में अंब अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था की जा रही है। इस नई मशीन से हर वर्ग के मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अंब के अलावा चिंतपूर्णी अस्पताल में भी खाली पड़े डाक्टरों के पदों को भरा गया है। चिंतपूर्णी में नए अस्पताल के लिए किन्नू के नजदीक भूमि चिन्हित की गई है। वन विभाग से स्वीकृति मिलते किन्नू में नया और सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल के निर्माण पर करवाया जाएगा। सीएचसी धुसाड़ा को भी स्थानीय जनता की मांग पर मार्च के बाद 24 घटें कर दिया जाएगा। वहीँ करीब 60 लाख रूपये की लागत से सलोई पंचायत में पशु अस्पताल के लिए भवन का निर्माण करवाया जाएगा इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने कहा कि पंचातायती राज विभाग में करोडो रुपयों की लागत से विकासकार्यों को गति प्रदान की जा रही है। आरजीएसए, एसबीएम व मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत विकासखंड अंब में करीब 15 करोड़ 72 लाख रूपये के कार्य प्रगति पर हैं। वहीँ विधानसभा क्षेत्र के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए करीब 121 घरों के निर्माण के लिए स्वीकृत करवाए गए हैं। कहा कि उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। वह उन नेताओं में से नहीं हैं जो कुर्सी मिलने पर केवल अपना व अपने चहेतों का विकास करवाते हैं। वह चिंतपूर्णी की जनता की सेवा के लिए ही राजनीति में आए हैं और इसके लिए वह रात दिन प्रयासरत रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!