हिमाचल प्रदेश

जिस प्रकार सृष्टि का विस्तार देवी शक्ति के बिना नही हो सकता ठीक उसी प्रकार समाज का उत्थान भी नारी शक्ति के बिना संभव नहीं

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से पाँच दिवसीय श्री देवी कथा का भव्य आयोजन किया गया। जिसके तृतीय दिवस में सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री त्रिपदा भारती जी ने देवी कथा को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्हों ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का एक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि माँ जगदंबिका भवानी त्रिभुवन सुंदरी ने त्रिदेवों को सृष्टि के विस्तार का कार्य करने के लिए त्रिदेवी शक्तियों के रुप में महालक्ष्मी, महासरस्वती, महाकाली को प्रधान की।माँ का ऐसा करना हमें संदेश देता है कि जिस प्रकार सृष्टि का विस्तार देवी शक्ति के बिना नही हो सकता ठीक उसी प्रकार समाज का उत्थान भी नारी शक्ति के बिना संभव नहीं है।किन्तु आज समाज में नारी की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। जिस भारत की नारी विदुषी के रूप में सम्मानित होती थी व समाज का मार्गदर्शन किया करती थी। उस देश में आज नारी को केवल भोग की वस्तु समझा जा रहा है। अगर हम फिर से श्रेष्ठ समृद्ध सुसंस्कृति बनना चाहते है तो जरूरत है। हमें अपने नैतिक मूल्यों को जीवन में धारण करने की, जो केवल ब्रह्मज्ञान के द्वारा ही संभव हो सकता है। एक पूर्ण गुरु हमें दीक्षा देकर ईश्वर का दर्शन हमारे घट में करवाते है। इसलिए गुरु की परम आवश्यकता है हमारे जीवन में। इसके अतिरिक्त कथा में सुमधुर भजनों का गायन भी किया गया। कथा का समापन माँ की मंगल आरती के साथ किया गया। आरती में विशेष रूप में सुदर्शन बबलू विधायक चिंतपूर्णी ,वीरेंद्र कंवर पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री,अजय गोस्वामी (industrialist) राघव ठाकुर,सतवीर आर एस एस,पवन ठाकुर, डॉक्टर रविंद्र कुमार प्रधान बीसीसी चिंतपूर्णी,एडवोकेट विकास कश्यप,नरेश बरोटिया प्रधान महाराणा कॉलेज,रितेश शर्मा पार्षद,राजेश कुमार पार्षद,रशद मोहम्मद प्रधान अलाप संकीर्तन,नितिन शर्मा,राजपाल शर्मा,सीता राम,संदीप शर्मा,अनिल तक्खी,सोनी,अश्वनी,एडवोकेट साहिल,एडवोकेट कोमल,महेश कुमार हाकम,शिव कुमार हाकम(govt contractor),सुनीता धीमान बी डी सी चेयरमैन,शिव कुमार हाकम (govt contractor),ज्योति,निर्मला,मीना शर्मा,नवदीप एडवोकेट सतीश कुमार गोस्वामी पार्षद,राज कुमार गोस्वामी,कुलदीप ठाकुर ठाकुर स्वीट शॉप,रजनी शर्मा पंच,नीलम कुमारी प्रधान नेहरी ,ममता देवी,अश्वनी धीमान प्रिंसिपल,पूनम अरोड़ा,और भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!