हिमाचल प्रदेश

हिमाचल :निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा और होशियार सिंह भाजपा में शामिल

 

हिमाचल प्रदेश से दो निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और प्रकाश राणा आज बीजेपी में शामिल हो गए।

दोनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। प्रकाश राणा जोगिंद्रनगर से धूमल सरकार में राजस्व मंत्री रहे गुलाब सिंह ठाकुर और होशियार सिंह आईपीएच मंत्री रहे रविंद्र सिंह रवि को हराकर विधायक बने थे।

सुरेश कश्यप ने कहा कि दोनों नेता लंबे समय से विधानसभा में पार्टी का समर्थन कर रहे थे। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ले ली है। दिग्गज नेताओं ने भाजपा में शामिल होना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में और कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!