चंडीगढ़

रॉक गार्डन में ट्रैफिक डय़ूटी कर रहे होमगार्ड जवान को ऊंट ने काटा, अस्पताल में भर्ती, ऊंट को भी लगे इंजैक्शन

..जवान के हाथ में मोबाइल न होता तो कुछ भी हो सकता था

-होमगार्ड जवान का मोबाइल भी टूटा, सैक्टर-16 के अस्पताल में जवान उपचाराधीन

 

चंडीगढ़, 12मई: वीरवार सुबह रॉक गार्डन के बाहर ट्रैफिक डय़ूटी कर रहे एक होमगार्ड जवान को ऊंट ने काट लिया। हालांकि उसके हाथ में मोबाइल था,जो ऊंट ने मूंह में ले लिया। यह देख वहां से लोगों ने भागना शुरू कर दिया और आसपास के लोगों को इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद होमगार्ड जवान शमशेर सिंह को तुरंत सैक्टर-16 के जीएमएसएच में भर्ती करवाया गया, जहां वह अभी उपचाराधीन है। वहीं जवान को काटने के बाद ऊंट भी होश खो बैठा ओर इधर-उधर भागने लगा, जिसके बाद सूचना पशु चिकित्सा की ओर से ऊंट को इंजैक्शन लगाए गए और फिर वह होश में आया।

जानकारी के अनुसार रॉक गार्डन पर होमगार्ड जवान शमशेर सिंह की ट्रैफिक डय़ूटी लगी हुई थी। वहां पर वीरवार सुबह करीब 10 बजे वह ट्रैफिक निकलवा रहा था और उसके एक हाथ में मोबाइल फोन था। उसके जिस हाथ में फोन था, उसी से वह इशारा कर गाड़ियां निकलवा रहा था। तभी अचानक से पीछे से एक ऊंट आया और उसने मोबाइल समेत उसका हाथ अपने मूंह में ले लिया। जिसके चलते वहां शोर-शराबा होने लगा। होमगार्ड जवान का मोबाइल भी टूट गया और उसने जवान का हाथ काट लिया। कहा जा रहा है कि अगर उसके हाथ में मोबाइल न होता तो उसके हाथ का नुक्सान ज्यादा हो सकता था। जो ऊंट लेकर वहां उसकी सवारी करवाते हैं, उन्होंने कहा कि ऊंट बांधा हुआ था। उसे किसी जहरीली चीज में काट लिया, जिसके चलते वह होश खौ बैठा और वह रस्सी खोल कर भागने लगा और आगे जाकर उसने होमगार्ड जवान को काट डाला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!