हिमाचल प्रदेश

1 जनवरी से सितंबर तक अम्ब व गगरेट उपमंडल में नशे के 51 मामले दर्ज

नशे के खिलाफ जीरो टालरेंस पऱ काम कर रही पुलिस

गगरेट(ऊना ) नशे के खिलाफ पुलिस कि कार्रवाई ने गगरेट व अम्ब क्षेत्र में माफिया की कमर तोड़ कर रख दी है | उपमंडल अम्ब व गगरेट में नशे के खिलाफ 1 जनवरी से अब तक कुल 51 रिकार्ड मामले दर्ज हो चुके हैं | जिनमे सबसे 51वां मामला अब तक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है जिसमे पुलिस ने गगरेट में एक विशेष मिशन के तहत लगभग 53000 प्रतिबंधित दवाई जब्त करके नशा तस्करो पऱ गाज गिराई है | वही अम्ब, चिंतपूर्णी व गगरेट में चिट्टा, अफीम व भांग के 50 मामले दर्ज किए हैं | जबकि सबसे ज्यादा मामले गगरेट थाना में दर्ज किए गए हैं | पंजाब के बार्डर से सटे गगरेट कस्बे में चोर रास्तो से माफिया देवभूमि हिमाचल में नशे कि तस्करी कर युवाओं कि जिंदगी से खिलवाड़ कर खूब चांदी लूट रहे है | वही नशीली प्रतिबंधित दवाइयों का भंडा फोड़ कर पुलिस ने एक बड़े नेक्सस का पर्दा फाश कर गगरेट क्षेत्र को नशा मुक्त करने में एक बड़ी पहल की है | गगरेट व अम्ब उपमंडल में पिछले नौ माह में नशे के खिलाफ मुहीम में सबसे ज्यादा कामयाबी मिली है | डीएसपी अम्ब डॉ वसुधा सूद कि अगुआई में नशे के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टालरेंस कि नीति के चलते अब समाज में नशे जैसी सामाजिक बुराई कम होनी शुरु हो गई है | पुलिस द्वारा कि जा रही माफिया के खिलाफ करवाई में वन माफिया व खनन माफिया पऱ भी शिकजा कसा है | पिछले दिनों पुलिस ने लकड़ी के दर्जनों ट्रक पकड़ कर वन माफिया पऱ कड़ा प्रहार किया था और गगरेट में चल रहे लकड़ी के अवैध डंप को भी बंद करवाने के बाद कार्रवाई चल रही है | उधर गगरेट में पकड़े गए प्रतिबंधित दवाइयों के जखीरे कि जाँच के लिए एक विशेष एसआईंटी का गठन किया गया है जिसकी अगुआई भी डीएसपी अम्ब वसुधा सूद के जिम्मे है |

 

गगरेट व अम्ब उपमंडल में 1 जनवरी से अब तक कुल 51 मामले एनडीपीएस के मामले दर्ज किए जा चुके हैं | पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ जीरो टालरेंस कि नीति पऱ कार्य कर रही है | क्षेत्र में किसी भी प्रकार के माफिया को पनपने नहीं दिया जायेगा व किसी भी प्रकार से क़ानून कि उल्लंघना करने वालो आसामाजिक तत्वों पऱ पुलिस कि पेनी नजर है |

डॉ वसुधा सूद डीएसपी अम्ब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!