राष्ट्रीय

Droupadi Murmu:देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू ;यशवंत सिन्हा को हराया, 64% वोट मिले

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।उन्होंने यशवंत सिन्हा को हराया है।मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुमू ने बड़े अंतर से ये जीत दर्ज की है, साथ ही उन्हें क्रॉस वोटिंग का भी फायदा मिला है।यशवंत सिन्हा ने मुर्मू को जीत पर बधाई दी है।

इस चुनाव में कई विपक्षी सांसद भी क्रॉस वोटिंग  करेंगे इसकी उम्मीद कम थी। विधायकों के क्रॉस वोटिंग की खबर तो वोटिंग वाले दिन ही सामने आ गई थी जब कांग्रेस समेत कई दूसरे विपक्षी दलों के विधायकों ने खुलेआम इसकी घोषणा कर दी कि उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। हालांकि उस वक्त कितने विधायक होंगे इसका पता नहीं था।  नतीजों के बाद जो खबर सामने आई उसमें 17 विपक्षी सांसदों और 104 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। यह क्रॉस वोटिंग विपक्ष की एकता पर चोट  है साथ ही उपराष्ट्रपति चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

 

 

यशवंत सिन्हा ने कहा, मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में श्रीमती द्रौपदी मुर्मी जी की जीत पर उन्हें बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि वास्तव में भारत के लोग उम्मीद करते हैं कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी ‘डर’ या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!