हिमाचल प्रदेश
कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, 3 फीसदी डीए बढ़ोतरी ;अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के वित्त विभाग ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता(डीए) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे मौजूदा दर 28 से 31 फीसदी कर दिया है। यह एक जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा। राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। विभाग के अनुसार इस तीन प्रतिशत अतिरिक्त डीए का भुगतान मार्च में फरवरी 2022 के वेतन में नकद किया जाएगा। जबकि एक जुलाई 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कर एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा। इस पर ब्याज एक मार्च 2022 से दिया जाएगा।