चंडीगढ़

सैक्टर-17 हत्या केस..गिरफ्तार दोनों आरोपी 3-3 दिन के पुलिस रिमांड पर  

 

चंडीगढ़, 29 नवंबर: मंगलवार अल सुबह सैक्टर-17 में 34 वर्षीय अभिषेक की बेरहमी से हत्या करने के दोनों आरोपियों को बुधवार जिला अदालत में पेश किया गया। यहां पुलिस को इनका तीन दिन का रिमांड मिला है। आरोपियों में मनीमाजरा के साढ़े 18 वर्षीय हरि प्रसाद और हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का 28 वर्षीय विजय कुमार उर्फ बिज्जू शामिल हैं। पुलिस इनसे वारदात के कारणों और आरोपी से जान-पहचान आदि की जानकारी जुटाने में लगी है।

हत्या के प्रयास मामले में गोंडा निवासी सगिरफ्तार

इसके अलावा 17 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में यूपी के गोंडा जिले के 24 वर्षीय बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। वह वारदात को अंजाम दे फरार होने की फिराक में था। थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। सैक्टर-41डी के हरप्रीत सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। उसकी सैक्टर-17 अंडरपास में पंप ऑपरेटर की ड्यूटी है। बीते 27 नवंबर की रात लगभग 9.20 बजे उसने देखा कि बलवंत नामक आरोपी एक व्यक्ति के साथ अंडरपास के नजदीक दुकानों के पास मारपीट कर रहा है। उसकी पहचान राकेश के रूप में हुई। उसने राकेश के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं गर्दन और पीठ पर भी चाकू से वार किए और फरार हो गया। राकेश के शरीर पर कुल 15 जख्म मिले। जांच के दौरान आरोपी को काबू कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक हमलावर नेपाल भागने की फिराक में था। उसकी राकेश के साथ किसी बात पर बहस हो गई जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!