चंडीगढ़

कनाडा का वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर खरड निवासी से ठगे करीब 8 लाख

चंडीगढ़, 6 जनवरी: कनाडा का वर्क परमिट लगवाने के नाम पर सैक्टर-48 के आशियाना एन्क्लेव के रहने वाले सौरभ शर्मा ने खरड़ के सन्नी एन्क्लेव निवासी अंकुर सेठी से 7 लाख 40 हजार 900 रुपए ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद सैक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अंकुर सेठी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उसे 18 जनवरी 2021 से लेकर 9 जून 2022 तक उक्त रकम दी है। आरोपी ने न तो पीआर दिलवाई और ही उनके रुपए लौटाए। जब-जब शिकायतकर्ता उससे अपने रुपए वापस मांगता, तो आरोपी टाल मटोल करता रहता था। जिसके चलते उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
सतसंग भवन के पास एक्टिवा सवार छीन ले गए मोबाइल

चंडीगढ़, 6 जनवरी: सैक्टर-52 के सतसंग भवन के नजदीक एक्टिवा सवार दो अज्ञात शख्स इसी सैक्टर के रहने वाले प्रवीन कुमार का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!