चंडीगढ़

मनीमाजरा के शांति नगर में पति ने पत्नी का गला रेत कर खुद लगाया फंदा, दोनों की मौत

-पत्नी की बॉडी बेड के नीचे से मिली, चार माह का बच्चा भी ही दंपत्ति का
-आसपास के लोगों ने कहा अक्सर होता था पति पत्नी का झगड़ा, झगड़े का कारण स्पष्ट नहीं
चंडीगढ़, 12 मई; मनीमाजरा के शांति नगर की गली नंबर 8 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के बाद खुद भी फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान अमन शुक्ला (29) व उसकी पत्नी आरती लुक्ष्मी (26) के रूप में हुई है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने दोनों के शव सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मनीमाजरा थाना पुलिस को शुक्रवार शाम करीब 7.30 सूचना मिली कि मनीमाजरा के शांति नगर की गली नंबर 8 में एक व्यक्ति अपना रूम नहीं खोल रहा। सूचना मिलते ही मोके पर डीएसपी नार्थ ईस्ट उदयपाल, एसएचओ मनीमाजरा जसपाल सिंह अपनी अन्य टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर आरती लक्ष्मी का गला रेता हुआ था जबकि उसका पति अमन शुक्ला फंदे से लटका हुआ था। आरती का शव बेड के नीचे से मिला।आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को बताया कि अमन शुक्ला 15 दिन पहले ही अपनी आरती लुक्ष्मी के साथ मनीमाजरा के शांति नगर की गली नंबर 8 में किराये पर रहने आया था। दोनों का 4 माह का एक बच्चा भी है। आरती ने अपना बच्चा सेक्टर 29 चंडीगढ़ में अपने मां बाप के घर पर छोड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने कहा कि दोनों पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। झगड़े का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस का यह भी कहना है कि अमन शुक्ला को किसी ने गोद लिया हुआ था और फिर बालिग होने के बाद उसने आरती लुक्ष्मी के साथ शादी कर ली थी। घटनास्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी बरामद नही हुआ। सीएफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है किशनगढ़ में भी एक नेपाली ने अपनी पत्नी, बच्चे की हत्या कर खुद फंदा लगा लिया था। उस मामले में पति को पत्नी के अवैध संबंधों का शक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!