पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा शहीद नायब सूबेदार परविन्दर सिंह के पारिवारिक सदस्य को नौकरी और एक्स-ग्रेशिया देने का ऐलान

चंडीगढ़, 27 फरवरी:
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज यहाँ 22 पंजाब रेजीमैंट के शहीद नायब सूबेदार परविन्दर सिंह के पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए एक्स-ग्रेशिया मुआवज़ा देने का ऐलान किया। जि़क्रयोग्य है कि नियंत्रण रेखा के नज़दीक बटालिक सैक्टर (लेह) के ऊँचाई वाले क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान परविन्दर सिंह की जान चली गई। जूनियर कमिश्न्ड अफ़सर अपने पीछे पिता, पत्नी और 11 एवं 13 साल की उम्र के दो पुत्र छोड़ गए हैं।
शहीद के परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उनको हर संभव सहयोग और सहायता दी जाएगी।
शहीद परविन्दर सिंह की मृतक देह 28 फरवरी (रविवार) को जगराओं में उनके पैतृक स्थान में पहुँचेगी और इसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!