हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, एक लोकसभा समेत तीनों विधानसभा सीटों पर जीती

हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह चुनाव जीत गई हैं। वहीं तीन विधानसभा सीटों में भी कांग्रेस ने बाजी मार ली है। फतेहपुर सीट से कांग्रेस उमीदवार भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।हिमाचल प्रदेश की एक लोकसभा सीट मंडी और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई में में कांग्रेस ने जलवा दिखाया है  हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनावों के भी रिजल्ट आ गए हैं।

हिमाचल की एक लोकसभा सीट मंडी  और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटाखाई पर 30 अक्टूबर को मतदान हुए थे और आज 2 नवंबर को नतीजे घोषित कर दिए गए।इन सभी सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी की सीधी टक्कर हुई।एक लोकसभा और तीनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!