अमृतपाल के खिलाफ लगाया जा सकता है NSA,5 गिरफ्तार लोगों पर लगाया NSA
पंजाब पुलिस भगोड़े अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा सकती है, जबकि उसके 5 साथियों पर एनएसए लगाया गया है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी आईजी सुखचैन सिंह गिल ने दी है। उन्हों ने कहा के हमने किसी एक व्यक्ती के खिलाफ करवाई नहीं की है बल्कि कनून विवस्था को देखते हुए करवाई की है । अमृतपाल की तलाश में छापेमारी जारी है
राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 23 सितंबर, 1980 को भारत की संसद द्वारा पारित एक अधिनियम है, जो निवारक निरोध कानून के उद्देश्य को संबोधित करता है। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) केंद्र सरकार या राज्य सरकार को किसी व्यक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल होने से रोकने के लिए हिरासत में लेने की अनुमति देता है। सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने से रोकने के लिए सरकार व्यक्ति को हिरासत में भी ले सकती है। नजरबंदी की अवधि बारह महीने है। यदि सरकार व्यक्ति के खिलाफ नए सबूत पेश करती है तो वृद्धि की जाएगी।