पंजाब

कैबिनेट मंत्री के भष्टाचार ने साबित किया कि मान सरकार में भ्रष्टाचार किस स्तर और किस हद तक है फैला: शर्मा 

कैबिनेट मंत्री के भष्टाचार ने साबित किया कि मान सरकार में भ्रष्टाचार किस स्तर और किस हद तक है फैला: शर्मा 

 

भगवंत मान व केजरीवाल बताएं कि जब पंजाब में भ्रष्टाचार 10 दिन में खत्म हो गया था तो 80 दिन बाद भ्रष्टाचार और वह भी पंजाब सरकार का कैबिनेट मंत्री, कहां से आया: अश्वनी शर्मा

 

चंडीगढ़ः 24 मई ( ), मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा रिश्वत मांगने के भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर अपनी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला को कैबिनेट से बर्खास्त करने पर अपना प्रतिक्रम देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा किया था। शर्मा ने भगवंत मान और केजरीवाल से सवाल किया कि अगर 10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म हो गया था तो 80 दिन में भ्रष्टाचारी और वो भी सरकार का कैबिनेट मंत्री कहाँ से आया?

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय सिंघला का भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार किस स्तर पर, किस कदर और किस हद तक फैला हुआ है। शर्मा ने कहा कि भगवंत मान तथा अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा किया था, लेकिन इनके अपने मंत्री तथा अन्य नेता भ्रष्टाचार में लिप्त निकल रहे हैं। ऐसे में भगवंत मान जनता के सामने अपनी सरकार की गिरती साख बचाने के लिए इस कार्यवाही का ड्रामा कर रहे हैं। शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनकी सरकार में भ्रष्टाचार संबंधी जारी व्हाट्सएप पर आने वाले मामलों में आरोपीयों के नामों की सूची जारी करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!