पंजाब

Big Breaking : सीएम भगवंत मान और मंत्री अमन अरोड़ा को हाईकोर्ट से मिली राहत

 

चंडीगढ़ ट्रायल कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहे मामले पर हाईकोर्ट ने अगले आदेशों तक लगाई रोक

 

चंडीगढ़ में 10 जनवरी 2020 में आम आदमी पार्टी के दस नेतायों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हाई कोर्ट ने आज पंजाब के सीएम भगवंत मान और मंत्री अमन अरोड़ा को बड़ी राहत दिए हुए इनके खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में चल रहे ट्रायल पर 19 मई तक रोक लगा दी है और इनकी याचिका पर चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस किया जारी कर जवाब मांग लिया है।

काबिलेगौर है कि 2020 में पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की थी। इसके विरोध में तब आम आदमी पार्टी के भगवंत मान, हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, मीत हेयर आदि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की थी। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प भी हो गयी थी। जिसको लेकर तब चंडीगढ़ पुलिस ने भगवंत मान सहित इन सभी नेतायों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कर दी थी।

यह केस चंडीगढ़ की जिला अदालत में चल चल रहा है। इसी एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर आज भगवंत मान और अमन आकड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

हाईकोर्ट ने आज दोनों राहत देते हुए ट्रायल कोर्ट में इस केस की चल रही सुनवाई पर 19 मई तक रोक लगाते हुए चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!