हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत अम्ब में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 72 लाभार्थियों को मिलेगा अपना पक्का आशियाना, घर का सपना होगा साकार!

नगर पंचायत बनने पर मिला आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पहला तोहफा

नगर पंचायत अम्ब में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 72 लाभार्थियों को मिलेगा अपना पक्का आशियाना, घर का सपना होगा साकार!

अपना पक्का नया घर बनाने व् घर का विस्तार करने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को 1 लाख 85 हजार रूपये की मिलेगी आर्थिक सहायता।

एक करोड़ तैंतीस लाख बीस हज़ार, घर के निर्माण कार्य को देखते हुए चार किस्तों में किये जायेंगे जारी!

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, अम्ब व् नगर पंचायत अम्ब के प्रशासनिक अधिकारी  मनेश यादव  ने जानकारी देते हुए बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना के (शहरी) के तहत, ऊना जिला में नई बनी अम्ब नगर पंचायत में जनवरी माह में सिटी लेवल टेक्निकल सैल के श मनोज कुमार- सामजिक विकास विशेषज्ञ,  अंजू सोनी- अर्बन प्लानर,  आदित्य पाठक- सिविल इंजीनियर,  वरुण ठाकुर- एम्o आईo एसo, विशेषज्ञ द्वारा किये गए सर्वे व् भेजी गयी डीoपीoआरo को हिमाचल प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग व् भारत सरकार के द्वारा स्वीकृति दे दी गयी है, जिसके तहत 72 स्थानीय शहरी गरीब परिवारों जिनकी आय 3 लाख से कम है, को अपना पक्का नया घर बनाने व् घर का विस्तार करने के लिए 1 लाख 85 हजार रूपये की आर्थिक सहायता, घर के निर्माण कार्य को देखते हुए 4 किस्तों में जारी की जाएगी। इससे पहले विभाग के द्वारा सभी लाभार्थियों के दस्ताबेज पुरे करने के बाद स्वीकृति पत्र दिए जायेंगे।

 

भवन निर्माण को कब कब मिलेगी क़िस्त

पहली क़िस्त: नींव निर्माण के बाद।

दूसरी क़िस्त : छत तक दीवारें बनने पर।

तीसरी क़िस्त: छत डालने पर।

चौथी क़िस्त : घर बनने पर जारी की जाएगी।

मनोज कुमार

प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी) के सामाजिक विकास विषेशज्ञ मनोज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत अभी तक ऊना जिला के सभी शहरी निकायों में 1621 घर, जिसमे नगर परिषद ऊना को 644, मैहतपुर को 242, संतोखगढ़ को 201, नगर पंचायत टाहलीवाल को 247, दौलतपुर को 202, गगरेट को 85 घर स्वीकृत किये गए हैं। जिसमे से 701 घरों का निर्माण हो चूका है और लगभग 18 करोड़ रूपये लाभार्थियों, घर के कार्य की प्रगति को देखते हुए नगर परिषदों व् नगर पंचायतों द्वारा जारी क्र दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!